औरंगाबाद में गहराया उर्वरक संकट: सहकारिता बैंक अध्यक्ष ने कृषि मंत्री को लिखा पत्र, यूरिया व DAP की मांग

Author Sujit kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
औरंगाबाद सहकारिता अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह | Prabhat Khabar Network

औरंगाबाद सहकारिता अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह | Prabhat Khabar Network

औरंगाबाद जिले में धान की रोपनी के बीच गंभीर उर्वरक संकट गहरा गया है. सहकारिता बैंक अध्यक्ष ने कृषि मंत्री को पत्र लिखकर डीएपी और यूरिया की तत्काल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है. यह संकट किसानों के लिए चिंता का विषय बन गया है, क्योंकि समय पर खाद न मिलने से पैदावार प्रभावित होने की आशंका है.

विज्ञापन

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले में धान की रोपनी के बीच गहराते उर्वरक संकट को लेकर दी औरंगाबाद सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कृषि मंत्री को पत्र लिखा है. उन्होंने जिले में डीएपी और यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता तुरंत सुनिश्चित कराने की मांग की है. इस पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, कृषि विभाग के सचिव और जिला कृषि पदाधिकारी को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है.

25 प्रतिशत रोपनी के बाद खाद की किल्लत

सहकारिता बैंक अध्यक्ष ने अपने पत्र में कहा कि औरंगाबाद एक मुख्य रूप से कृषि प्रधान जिला है, जहाँ की अधिकांश आबादी खेती पर निर्भर है. वर्तमान में जिले में लगभग 25 प्रतिशत धान की रोपाई का काम पूरा हो चुका है, लेकिन इसी बीच डीएपी और यूरिया की भारी कमी हो गई है. खाद न मिलने के कारण किसान लगातार दुकानों और आपूर्ति केंद्रों के चक्कर काटने को मजबूर हैं.

समय पर आपूर्ति न होने पर पैदावार प्रभावित होने की आशंका

संतोष कुमार सिंह ने जोर देकर कहा कि धान की रोपाई के इस बेहद महत्वपूर्ण समय में किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक की आवश्यकता है. यदि समय रहते खाद उपलब्ध नहीं कराई गई, तो न केवल रोपनी का कार्य बाधित होगा, बल्कि आने वाले समय में कृषि उत्पादन पर भी इसका बहुत प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. उन्होंने कृषि मंत्री से किसानों के हित में जल्द से जल्द पर्याप्त मात्रा में यूरिया व डीएपी की आपूर्ति कराने का अनुरोध किया है.


विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन