बिहार : औरंगाबाद में लापता मासूम का शव कुएं से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Published at :19 Feb 2017 5:01 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : औरंगाबाद में लापता मासूम का शव कुएं से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद जिले के देव थानांतर्गत द तू विगहा गांव से लापता मुन्ना यादव के 3 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार का पुलिस ने एक कुएं से बरामद की है. शव को कब्जे में लेते हुए पुलिस ने पोस्टमास्टम हेतू सदर अस्पताल ओरंगाबाद भेज दिया है. घटना से संबंधित जानकारी देते हुए देव […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद जिले के देव थानांतर्गत द तू विगहा गांव से लापता मुन्ना यादव के 3 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार का पुलिस ने एक कुएं से बरामद की है. शव को कब्जे में लेते हुए पुलिस ने पोस्टमास्टम हेतू सदर अस्पताल ओरंगाबाद भेज दिया है. घटना से संबंधित जानकारी देते हुए देव थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मुन्ना यादव के 3 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार शनिवार को घर के बाहर खेल रहा था. जब वह घर पर वापस नहीं लौटा तो परिजन खोजबीन करने में जुट गए लेकिन नीरज का कोई अता-पता नहीं मिल सका.

इसके बाद इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी.जिसके बाद देव थानाध्यक्ष ने एक टीम गठित कर लापता बालक को सकुशल बरामद करने के लिए छापेमारी करने में जुट गए. इसी बीच दतु बीघा गांव के बधार स्थित एक कुएं से मासूम का शव बरामद कियागया. थाना अध्यक्ष ने बताया कि बालक वहां पर कैसे पहुंचा और कैसे उसकी मौत हुई है पुलिस पर बिंदु पर छानबीन कर रही है. मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. इधर, घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है. वहीं परिजनों की हालत रोते-रोते बेहाल हो गया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन