नपं चुनाव में दिखेंगे नये चेहरे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Feb 2017 6:25 AM (IST)
विज्ञापन

आरक्षित वार्डो से पत्नियों को चुनाव मैदान में उतारेंगे कई वार्ड पार्षद दाउदनगर अनुमंडल: नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज होती जा रही है.चुनाव नये आरक्षण रोस्टर से होना है. जिन प्रमुख वार्ड पार्षदों का चुनाव क्षेत्र (वार्ड) आरक्षित हो चुका है, उनमें मुख्य पार्षद परमानंद प्रसाद, उपमुख्य पार्षद कौशलेंद्र कुमार सिंह, पूर्व मुख्य पार्षद […]
विज्ञापन
आरक्षित वार्डो से पत्नियों को चुनाव मैदान में उतारेंगे कई वार्ड पार्षद
दाउदनगर अनुमंडल: नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज होती जा रही है.चुनाव नये आरक्षण रोस्टर से होना है. जिन प्रमुख वार्ड पार्षदों का चुनाव क्षेत्र (वार्ड) आरक्षित हो चुका है, उनमें मुख्य पार्षद परमानंद प्रसाद, उपमुख्य पार्षद कौशलेंद्र कुमार सिंह, पूर्व मुख्य पार्षद धर्मेंद्र कुमार, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण प्रसाद तांती, वार्ड पार्षद रामावतार चौधरी, बसंत कुमार, जीतेंद्र कुमार सिंह आदि हैं. मुख्य पार्षद परमानंद प्रसाद वार्ड संख्या-6 के वार्ड पार्षद हैं और यह वार्ड अनारक्षित महिला के लिए सुरक्षित हो चुका है, तो वे वार्ड संख्या-7 से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं. पूर्व मुख्य पार्षद धर्मेंद्र कुमार के भी इसी वार्ड से चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में हैं.
उपमुख्य पार्षद कौशलेंद्र कुमार सिंह वार्ड संख्या-21 के वार्ड पार्षद है और यह वार्ड अनुसूचित जाति अन्य के लिए सुरक्षित हो चुका है. इनका घर वार्ड संख्या-12 (अनारक्षित अन्य) में पड़ता है. इस वार्ड से चुनाव मैदान में वह उतर सकते हैं. वार्ड संख्या-2 से वार्ड पार्षद रामऔतार चौधरी की पत्नी फुलवंती देवी व वार्ड संख्या-3 से स्वयं श्री चौधरी के चुनाव मैदान में आने की चर्चा है. वार्ड संख्या-5 से वार्ड पार्षद बसंत कुमार की पत्नी मंजू देवी चुनाव मैदान में उरतने की तैयारी में हैं. पूर्व नपं अध्यक्ष नारायण प्रसाद तांती ने बताया कि उनके वर्तमान क्षेत्र वार्ड संख्या-18 से उनकी बहू लीलावती देवी व स्वयं वार्ड संख्या-21 से चुनाव मैदान में आ रहे हैं. वार्ड संख्या-23 के वार्ड पार्षद जीतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वार्ड आरक्षित होने के बाद इस बार वे चुनाव मैदान में नहीं उतर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




