शराब के साथ महिला सहित पांच गिरफ्तार

Published at :01 Feb 2017 2:18 AM (IST)
विज्ञापन
शराब के साथ महिला सहित पांच गिरफ्तार

औरंगाबाद शहर : उत्पाद पुलिस ने देशी शराब के 190 पाउच यानी 38 लीटर शराब के साथ एक महिला सहित पांच धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि एरका चेकपोस्ट पर झारखंड के हरिहरगंज से आनेवाली यात्री बसों की जांच की गयी. इस दौरान कुटुंबा के महाराजगंज […]

विज्ञापन
औरंगाबाद शहर : उत्पाद पुलिस ने देशी शराब के 190 पाउच यानी 38 लीटर शराब के साथ एक महिला सहित पांच धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि एरका चेकपोस्ट पर झारखंड के हरिहरगंज से आनेवाली यात्री बसों की जांच की गयी.
इस दौरान कुटुंबा के महाराजगंज निवासी दिलीप पासवान, अंबा निवासी महेश प्रसाद सोनी, सुंदरगंज निवासी रवि चौधरी, हरिहरगंज के जहाना निवासी प्रयाग राम और औरंगाबाद शहर के गांधी मैदान महादलित टोले की उषा देवी को गिरफ्तार किया गया है. इसमें दिलीप पासवान और प्रयाग राम बाबा भोलेनाथ बस के चालक व कंडक्टर हैं. मंगलवार की सुबह गुप्त सूचना मिली कि औरंगाबाद जानेवाली बसों पर शराब ले जाया जा रहा है.
यात्रियों की जांच के दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया. बस की डिक्की से दो बैग में रखे 140 पाउच और 50 पाउच यात्रियों के पास से बरामद हुए हैं. इधर, पकड़े गये बस कंडक्टर और चालक ने कहा कि उत्पाद पुलिस का रवैया गलत है. शराब कोई और लेकर जा रहा था और बस में शराब होने के कारण हमलोगों की गिरफ्तारी हुई गलत है.
शरीर में बांध कर ले जा रहा था शराब : यात्री बस जांच के दौरान सुंदरगंज के रवि चौधरी के पास से शराब के 20 पाउच बरामद किये गये. पूरी होशियारी के साथ रवि सारे पाउच को अपने शरीर से चिपका कर प्लास्टिक की रस्सी से बांध कर ले जा रहा था. जांच के दौरान जब उसका कुरता खुलवाया गया, तो शराब के पाउच बरामद हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन