गांववालों को िदल की बात बतायेंगे सीएम

Published at :29 Jan 2017 4:25 AM (IST)
विज्ञापन
गांववालों को िदल की बात बतायेंगे सीएम

कार्यक्रम. नीतीश कुमार के स्वागत के लिए तैयार ऊब गांव, पहुंचे अिधकारी, लिया जायजा औरंगाबाद कार्यालय : औरंगाबाद जिले का दाउदनगर अनुमंडल का एक गांव है ऊब. यह अब शहर बन चुका है. यहां रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आ रहे हैं़ इसको लेकर तमाम तैयारियां कर ली गयी हैं. इस गांव के हर घर […]

विज्ञापन

कार्यक्रम. नीतीश कुमार के स्वागत के लिए तैयार ऊब गांव, पहुंचे अिधकारी, लिया जायजा

औरंगाबाद कार्यालय : औरंगाबाद जिले का दाउदनगर अनुमंडल का एक गांव है ऊब. यह अब शहर बन चुका है. यहां रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आ रहे हैं़ इसको लेकर तमाम तैयारियां कर ली गयी हैं. इस गांव के हर घर में शौचालय है. पीने के लिए नल का पानी भी . गांव की सड़कें शहर की तरह चमचमा रही हैं. बिजली की दुधिया रोशनी में पूरा गांव नहा रहा है. गांववाले अपने ही हाथों से अपने घर में शौचालय का निर्माण कर रहे हैं. कोई राज मिस्त्री का काम कर रहा है,
तो कोई मजदूर. किसी ने पलंबर का काम संभाल रखा है. मुख्यमंत्री के सात निश्चय को धरातल पर उतारा गया है. सूबे के मुख्यमंत्री का सोच रहा है कि सात निश्चय को उतारने में बड़ी एजेसियों के बजाय वार्डस्तर पर कार्य को कराया जाये. ऊब गांव के तीन पंचायतों में शौचालय, हर घर नल का जल, हर गली-नली योजना को वार्ड जलापूर्ति समिति व वार्ड विकास समिति ने अंजाम तक पहुंचाया है.
570 वार्डों में विकास समिति गठित
मुख्यमंत्री के सात निश्चय को धरातल पर उतारने में जिला प्रशासन की भूमिका मूल मंत्र की तरह काम कर रही है. 29 नवंबर 2016 को जिलाधिकारी कंवल तनुज द्वारा संकल्पसभा का आयोजन किया गया था. जिले के 11 प्रखंडों के 570 वार्डों में एक साथ वार्डसभा का आयोजन किया गया था. इसमें शौचालय निर्माण के अतिरिक्त हर घर नल का जल, पक्की नाली गली योजना काे पूरा कराने का संकल्प दिलाया गया था. जिला प्रशासन ने सभी 570 वार्डों में विकास समिति का गठन किया. अधिकतर समितियों के बैंक खाते भी खोले जा चुके हैं. हालांकि अभी तक सरकारी राशि उपलब्ध नहीं है,लेकिन सभी जगहों पर काम तीव्र गति से चल रहा है. ऊब पंचायत में सात निश्चय पूरा हो चुकी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब ऊब पहुंचेंगे, तो निश्चित रूप से उन्हें सुखद अनुभव होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन