बेटियों के बिना सृष्टि की कल्पना भी संभव नहीं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Dec 2016 8:39 AM (IST)
विज्ञापन

नवीनगर : नगर पंचायत के वार्ड पांच जनकपुर पोखरा पर बेटी बचाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बेटियों के बिना संसार की गति अवरुद्ध हो जायेगी. इनके बिना सृष्टि का संचालन संभव नहीं है. इन्हें हर हाल में बचाना होगा अन्यथा धरती का सर्वनाश हो जायेगा. ‘प्रभात खबर’ द्वारा […]
विज्ञापन
नवीनगर : नगर पंचायत के वार्ड पांच जनकपुर पोखरा पर बेटी बचाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बेटियों के बिना संसार की गति अवरुद्ध हो जायेगी. इनके बिना सृष्टि का संचालन संभव नहीं है.
इन्हें हर हाल में बचाना होगा अन्यथा धरती का सर्वनाश हो जायेगा. ‘प्रभात खबर’ द्वारा आयोजित ‘बेटी बचाओ परिचर्चा’ कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो सुनील बोस, कांग्रेस नेता सनतन सिंह, वार्ड पार्षद शिवनाथ यादव, सतेंद्र राम व राजेश अग्रवाल ने किय. मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रोफ़ेसर सुनील बॉस ने कहा की बेटी देश व समाज तथा इनके विकास की जननी है आज के इस जमाने में बेटों से भी बेटियां आगे हैं. जो लोग बेटा और बेटी में फर्क करते हैं, वे समाज को तोड़ने के साथ अपने आप को कल कलंकित कर रहे हैं. सनतन सिंह ने कहा की बेटी बचाओ अभियान के तहत प्रभात खबर के द्वारा लोगों को जागरुक करने का कार्य किया जा रहा है वह काफी प्रशंसनीय है.
बेटी घर की संस्कार और कुल की मर्यादा है. बेटियों को शिक्षित बनाने पर जोर देते हुए दहेज रूपी दानव जैसी परंपरा को समाज से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया. राजेश अग्रवाल ने शिक्षा के माध्यम से बेटियों को सफल बनाने तथा इन्हें बचाने के लिए लोगों को जागरूक करने पर बल दिया. वार्ड पार्षद शिव नाथ यादव ने बेटियों के जन्म से पहले भ्रूण परीक्षण करा कोख में ही मार देने का जघन्य अपराध करने जैसी इस पुरानी मानसिकता से बाहर आने पर जोर दिया और कहा ऐसी विनाशक सोच से कभी भला नहीं हो सकता. इस दौरान शंकर ठाकुर, रामप्रवेश शर्मा, बाबू कुमार, वीरेंद्र शर्मा, सौरभ कुमार, बबलू समेत कई लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




