जाम के चलते शाहपुर रोड होगा वनवे

औरंगाबाद शहर : चुनाव के पूर्व नगर पर्षद का मास्टर प्लान लगभग तैयार हो गया है. शहरी सडकों की मरम्मत के साथ-साथ रौशनी से चकाचौंध करने की तैयारी भी इसमें शामिल है. हालांकि नगर पर्षद के मुख्य पार्षद के दावे फेल ही दिखे हैं. नवंबर माह से ही शाहपुर और टिकरी रोड में जीर्णोद्धार का […]
औरंगाबाद शहर : चुनाव के पूर्व नगर पर्षद का मास्टर प्लान लगभग तैयार हो गया है. शहरी सडकों की मरम्मत के साथ-साथ रौशनी से चकाचौंध करने की तैयारी भी इसमें शामिल है. हालांकि नगर पर्षद के मुख्य पार्षद के दावे फेल ही दिखे हैं.
नवंबर माह से ही शाहपुर और टिकरी रोड में जीर्णोद्धार का कार्य प्रारंभ होना था, लेकिन टेंडर होने के बावजूद कार्य की कोई प्रगति अभी तक नहीं दिखी. ऐसे में मास्टर प्लान पर उंगली उठायी जा रही है़ शहर के सौंदर्यीकरण की बात हो, तो विश्वास करना भी लाजिमी है. संभवत: नये वर्ष के अप्रैल माह में नगर पर्षद का चुनाव हो सकता है. संभावना है कि फरवरी में आदर्श आचार संहिता की डुगडुगी बज सकती है. नगर पर्षद के मास्टर प्लान की बात करें, तो शहर की सभी प्रमुख सडकों का निर्माण कार्य नये साल के प्रारंभ में ही जोर-शोर के साथ शुरू होगा. शाहपुर, टिकरी रोड, यमुना नगर, नागा बिगहा, क्षत्रीय नगर को जोड़नेवाली सडकों का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जायेगा. चुनाव से पूर्व शहर को बिजली से रोशन करने की तैयारी भी पूरी कर ली जायेगी.
अधिकांश इलाकों में बिजली व्यवस्था कर दी गयी है. क्लब रोड में भी कार्य प्रारंभ है. नगर पर्षद के मुख्य पार्षद श्वेता गुप्ता ने बताया कि पुराना जीटी रोड मुख्य बाजार तक का सौंदर्यीकरण कराया जायेगा. सड़क के बीच डिवाइडर भी बनेगा़ डिवाइडर पर पौधारोपण के लिए वन विभाग से आग्रह किया जायेगा़ शहर की सडकों को सुंदर बनाने के लिए हरियाली जरूरी है़ नगर विकास योजना से विकास के कार्य कराये जायेंगे. शहर में खराब हाइमास्ट लाइट को एलइडी लाइट में बदला जायेगा़ शहर को जाम से मुक्त करने के लिए भी योजना बनायी गयी है.
धर्मशाला चौक से टिकरी मुहल्ला होते हुए बाइपास जानेवाली सड़क वनवे होगी. बाइपास से रमेश चौक के रास्ते धर्मशाला चौक जानेवाले चार पहिये वाहन टिकरी मुहल्ला के रास्ते पुन: बाइपास पहुंचेंगे. जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू होगा. मुख्य पार्षद ने कहा कि निर्माण कार्य को हरी झंडी मिल गयी है. एक से अधिक संवेदक होने के कारण लॉटरी की कार्रवाई अभी नहीं हुई है. जल्द ही लॉटरी करा कर कार्य प्रारंभ कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




