सभी सुविधाओं व साफ सफाई को करें दुरुस्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Dec 2016 8:27 AM (IST)
विज्ञापन

दाउदनगर अनुमंडल : दाउदनगर अनुमंडल कार्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर व लोक शिकायत निवारण केंद्र का निरीक्षण करते डीएम कंवल तनुज ने आवश्यक दिशानिर्देश दिये. जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जिले में संभावित सात निश्चय यात्रा के मदेनजर अनुमंडल कार्यालय में जरूरी सुविधाओं, साफ-सफाई आदि का जायजा भी लिया गया. डीएम ने लोक शिकायत […]
विज्ञापन
दाउदनगर अनुमंडल : दाउदनगर अनुमंडल कार्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर व लोक शिकायत निवारण केंद्र का निरीक्षण करते डीएम कंवल तनुज ने आवश्यक दिशानिर्देश दिये. जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जिले में संभावित सात निश्चय यात्रा के मदेनजर अनुमंडल कार्यालय में जरूरी सुविधाओं, साफ-सफाई आदि का जायजा भी लिया गया.
डीएम ने लोक शिकायत निवारण कार्यालय एवं आरटीपीएस कार्यालय के बाहर स्थित काउंटरों का जायजा लिया और वहां आवश्यक बोर्ड लगाने के निर्देश दिये. उन्होंने पेयजल, शौचालय आदि की स्थिति का अवलोकन किया और उसे ठीक कराने का निर्देश दिया. सुलभ शौचालय में व्याप्त गंदगी पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने संबंधित एजेंसी को दो दिनों में ठीक करने का निर्देश दिया. शौचालय में पानी, बिजली के साथ सीटों को बदलने के भी निर्देश दिये गये. महिला शौचालय के बुरी स्थिति पर डीएम ने कहा कि यहां कोई सुविधा नहीं है. स्वच्छ पेयजल के लिए उन्होंने एसडीओ कक्ष के सामने आरओ लगाने का निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि आरटीपीएस काउंटर के पास शौचालय व पेयजल का बोर्ड दूरी दर्शाते हुए लगाया जाये. संभावित हेलीपैड स्थल का भी अवलोकन किया तथा परिसर में व्याप्त गंदगी पर नाराजगी जाहिर करते हुए नगर पंचायत दाउदनगर को प्रतिदिन साफ-सफाई करने का आदेश दिया गया. परिसर स्थित अन्य भवनों के रंगरोगन व साफ-सफाई करने को कहा गया. डीएम ने दाउदनगर प्रखंड कार्यालय के पास स्थित कौशल विकास कार्यक्रम भवन का निरीक्षण भी किया़ इसकी स्थिति देख कर उन्होंने नाराजगी जाहिर की़ इसके बाद उन्होंने वीसीएसआरएम में दर्शन इंस्टीच्यूट एंड मेनेंजमेंट टेक्नाेलॉजी के कौशल विकास कार्यक्रम का निरीक्षण किया़ संस्था के निदेशक आलोक कुमार टंडन व रौशन कुमार से आवश्यक जानकारियां लीं. इस मौके पर एसडीओ राकेश कुमार, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी तेजनारायण राय, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी सुधीर कुमार वर्मा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




