जनवरी तक खुले में शौच से मुक्त होंगी तीन पंचायतें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Dec 2016 8:24 AM (IST)
विज्ञापन

निर्माण के बाद जिला प्रशासन करेगा घोषणा तीन पंचायतों में बनने हैं चार हजार से अधिक शौचालय औरंगाबाद नगर : स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव व पंचायत को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा वैसे तो इस जिले में आठ पंचायतों को चयनित किया गया है, लेकिन तीन पंचायतों […]
विज्ञापन
निर्माण के बाद जिला प्रशासन करेगा घोषणा
तीन पंचायतों में बनने हैं चार हजार से अधिक शौचालय
औरंगाबाद नगर : स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव व पंचायत को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा वैसे तो इस जिले में आठ पंचायतों को चयनित किया गया है, लेकिन तीन पंचायतों के जनवरी के प्रथम सप्ताह में खुले में शौच करने से पूर्ण रूप से मुक्त करने की तैयारी में प्रशासन जुटा है.
इसकी घोषणा जिला पदाधिकारी द्वारा कर दी जायेगी. जनवरी के प्रथम सप्ताह में जो तीन पंचायतें खुले में शौच से मुक्त घोषित की जानी हैं, उनमें ओबरा प्रखंड की उब व भरूब के साथ ही रफीगंज प्रखंड की बौर पंचायत शामिल हैं. वैसे तो उब पंचायत के तीन वार्ड -चार, पांच, छह खुले में शौच करने से मुक्त हो गया है. इन तीनों वार्डों में कुल 524 शौचालय स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाये गये हैं, अब लाभुकों के खाते में विभाग द्वारा 12 हजार प्रति लाभुक राशि भेजी जा रही है.
कुल मिला कर उब पंचायत में 1551 शौचालय का निर्माण होना है, जिसका कार्य तेजी से चल रहा है. वहीं भरूब पंचायत में कुल 1421 शौचालय का निर्माण होना है, जिनमें 400 शौचालय बन कर तैयार हो गये हैं. रफीगंज प्रखंड की बौर पंचायत के वार्ड संख्या, चार व दस खुले में शौच से मुक्त घोषित हो चुका है.
वार्ड नंबर चार में 105 तो वार्ड 10 में 221 शौचालय बनाये गये हैं. साथ ही, पूरी पंचायत में 1588 शौचालयों का निर्माण होना है, जहां पर कार्य काफी तीव्र गति से हो रहा है. ओबरा प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार शैलेंद्र ने बताया कि दिसंबर महीने के अंतिम सप्ताह में उब पंचायत पूर्ण रूप से खुले में शौच से मुक्त घोषित हो जायेगी. भरूब पंचायत जनवरी के प्रथम सप्ताह में खुले में शौच से मुक्त होगी. वहीं रफीगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलजारी कुमार पंडित ने बताया कि बौर पंचायत के सभी वार्ड खुले में शौच करने से मुक्त हो जायेंगे. इसको लेकर कार्य तेजी से किया जा रहा है.
इधर, जिलाधिकारी कंवल तनुज ने बताया कि जनवरी माह में उब, भरूब व बौर पंचायतें खुले में शौच से मुक्त हो जायेंगी. इसके बाद दूसरे चरण में कुटुंबा प्रखंड के तेलहारा, नवीनगर प्रखंड के महुंआव व हसपुरा प्रखंड की इटवां पंचायतें खुले में शौच से मुक्त घोषित की जायेंगी. शौचालय निर्माण का कार्य तेजी से हो रहा है. इसके बाद अगले चरण में शेष बची पंचायतों को खुले में शौच से मुक्त कराया जायेगा. बताते चलें कि घर-घर शौचालय निर्माण को लेकर सरकार प्रति लाभुक 12 हजार रुपये देने की घोषणा की है, लेकिन इसमें सरकार की सेवा शर्त यह है कि जब शौचालय बन कर तैयार हो जायेगा, तो इसके बाद लाभुक के खाते में राशि भेजी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




