कुट्टी के ढेर से मिला शव

Published at :13 Nov 2016 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
कुट्टी के ढेर से मिला शव

क्राइम. रूनिया गांव में हुई घटना, जहर देने की आशंका जानवरों के लिए चारा लाने के लिए पहुंचने के बाद हुआ खुलासा मदनपुर : मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र के रुनिया गांव में जानवरों का चारे (कुट्टी) से एक 60 वर्षीय मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. पुलिस ने शव को कब्जे […]

विज्ञापन

क्राइम. रूनिया गांव में हुई घटना, जहर देने की आशंका

जानवरों के लिए चारा लाने के लिए पहुंचने के बाद हुआ खुलासा
मदनपुर : मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र के रुनिया गांव में जानवरों का चारे (कुट्टी) से एक 60 वर्षीय मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है़ मृतक की पहचान 60 वर्षीय कृष्णा चंद्रवंशी के रूप में हुई. पता चला कि मृतक बलिराम सिंह के घर वह मजदूरी का काम करता था. सुबह-सुबह जब बलिराम सिंह की भाभी रिंकू देवी जानवरों का चारा लेने के लिये दलान में गयी और कुट्टी उठाने लगी, तो उसमें शव देख कर वह चिल्ला उठी. कुछ ही क्षण में गांव के लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचना दी. सलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये औरंगाबाद भेज दिया. परिजनों ने पुलिस के समक्ष मुआवजा के लिये वरीय अधिकारियों को गांव बुलाना चाह रहे थे,
पर थानाध्यक्ष ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. सलैया थानाध्यक्ष दिलीप मांझी ने बताया कि शव को देखने से प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि जहर देकर उसकी हत्या कहीं और कर शव को कुट्टी में छिपा दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का खुलासा होगा. कृष्णा चंद्रवंशी की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. पत्नी बेलवंती देवी दिव्यांग है़ उसका एक पुत्र मानसिक रूप से बीमार रहता है. कृष्णा ही अपने परिवार का किसी तरह भरण पोषण कर रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन