गांववालों में गुस्सा, किया विरोध
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Nov 2016 7:46 AM (IST)
विज्ञापन

सीडीपीओ ने कहा सेिवका पर होगी कार्रवाई ओबरा : प्रखंड के खुदवां गांव में पूर्व जिला पार्षद सुधा देवी द्वारा आंगनबाड़ी भवन का निर्माण वर्ष 2013-14 में लगभग पांच लाख की लागत से कराया गया था. लेकिन उक्त भवन में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित नहीं किये जाने के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया. […]
विज्ञापन
सीडीपीओ ने कहा सेिवका पर होगी कार्रवाई
ओबरा : प्रखंड के खुदवां गांव में पूर्व जिला पार्षद सुधा देवी द्वारा आंगनबाड़ी भवन का निर्माण वर्ष 2013-14 में लगभग पांच लाख की लागत से कराया गया था. लेकिन उक्त भवन में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित नहीं किये जाने के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में रामजी साव, जितेंद्र साव, उदय साव, बिगन पासवान, रीना देवी, किरण देवी, विमला देवी सहित अन्य ने बताया कि आंगनबाड़ी सेविका सुमित्रा कुमारी मनमानी करती है और अपने ही घर में केंद्र में चला रही है. साथ ही, साथ सरकार द्वारा निर्धारित किराये की राशि ले रही है.
जबकि पूर्व में भवन का निर्माण करा दिया गया है. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी शशि कुमारी द्वारा नये भवन में कार्यालय संचालित करने का निर्देश आंगनबाड़ी सेविका को दिया गया था. लेकिन ये दबंगता पूर्वक अपने घर में केंद्र चला रही है.
ग्रामीणों ने इस संबंध में दाउदनगर एसडीओ राकेश कुमार का भी ध्यान आकृष्ट कराया था और उनके द्वारा भी नये केंद्र में संचालित करने का निर्देश दिया गया था. फिर भी आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. इस संबंध में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने बताया कि सेविका द्वारा दिये गये निर्देश का पालन नहीं किया जा रहा है. उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




