नोट बदलने आये युवक को पीटा, बैंक में हंगामा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Nov 2016 7:45 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद शहर : औरंगाबाद शहर के एसबीआइ मुख्य शाखा में नोट बदलने के लिए लगी भीड़ में अचानक अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. जिन्हें ग्राहकों व उपभोक्ताओं की परेशानियो से बचाने के लिये सुरक्षा की जिम्मेवारी दी गयी थी, वही नियम व कानून को ताक पर रखकर हंगामे की वजह बने. तीन महिला सिपाहियों […]
विज्ञापन
औरंगाबाद शहर : औरंगाबाद शहर के एसबीआइ मुख्य शाखा में नोट बदलने के लिए लगी भीड़ में अचानक अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. जिन्हें ग्राहकों व उपभोक्ताओं की परेशानियो से बचाने के लिये सुरक्षा की जिम्मेवारी दी गयी थी, वही नियम व कानून को ताक पर रखकर हंगामे की वजह बने. तीन महिला सिपाहियों द्वारा पहले से कतार में खड़े लोगों को पीछे कर नोट बदलवाने का विरोध करने पर वहां तैनात पुलिस जवान ने एक युवक को पीट दिया. इसके बाद बैंक में हंगामा मच गया.
एसबीआइ मेन ब्रांच खुलने से पहले सैकड़ों लोगों की कतार नोट बदलवाने के लिये लगी थी. जब बैंक का काउंटर खुला, तो लोग पूरे अनुशासन के साथ अपने-अपने नोट को बदलने के लिये आगे बढ़ना शुरू कर दिये. इसी बीच बैंक में ड्यूटी पर कार्यरत तीन महिला सिपाही वहां पहुंची और कतार में लगे ग्राहकों को पीछे कर नोट बदलवाने में लग गये.
इसी बीच कतार में खड़े उतरप्रदेश के बरेली के रहनेवाले युवक अभिलाष कुमार ने सिपाहियों की मनमानी का विरोध करना शुरू कर दिया. इसी बीच बैंक में ही लगे एक जवान ने उसकी पिटाई कर दी. पुलिस जवान के इस कारनामे के बाद कतार में खड़े लोगों के बीच अफरातफरी मच गयी. छात्र संगठन एनएसयूआइ के अध्यक्ष विवेक सिंह, अक्षय सिंह सहित अन्य लोगों ने पुलिस के इस कारनामे पर विरोध करना शुरू कर दिया. अन्य लोग भी हंगामा करने लगे.
घटना की सूचना पाकर नगर थानाध्यक्ष एसके सुमन दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और पिटाई के बाद बिलख रहे अभिलाष से बात की. थानाध्यक्ष ने युवक की पिटाई करनेवाले जवान को बुलाया और कड़ी फटकार लगायी. पुलिस जवान ने सब के सामने युवक से हाथ मिलाते हुए सॉरी बोला, तब जाकर मामला शांत हुआ. यहां बता दें कि अभिलाष कुमार एक मोबाइल कंपनी में जूनियर इंजीनियर के तौर पर कार्यरत हैं. वह नोट बदलने के लिये एसबीआइ पहुंचे थे.जिलेभर में नोट बदलने व जमा करने को लेकर रही अफरातफरी : देखें पेज – चार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




