16 नवंबर से लगन शुरू फिर से गूंजेगी शहनाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Nov 2016 8:49 AM (IST)
विज्ञापन

चार माह बाद शुरू हो रहा शादियों का मौसम 12 दिसंबर तक ही है मुहुर्त औरंगाबाद नगर : चार महीने बीतने के बाद फिर से शहर से लेकर गांवों तक शादी की शहनाइयां गूंजेगी. सड़कों पर बैंडबाजा और बरात की धूम मचेगी. पंचांग के अनुसार 10 नवंबर को देवोत्थान एकादशी पर्व पर भगवान विष्णु चार […]
विज्ञापन
चार माह बाद शुरू हो रहा शादियों का मौसम
12 दिसंबर तक ही है मुहुर्त
औरंगाबाद नगर : चार महीने बीतने के बाद फिर से शहर से लेकर गांवों तक शादी की शहनाइयां गूंजेगी. सड़कों पर बैंडबाजा और बरात की धूम मचेगी. पंचांग के अनुसार 10 नवंबर को देवोत्थान एकादशी पर्व पर भगवान विष्णु चार महीने की शयन से जगेंगे. इसके साथ ही चातुर्मास भी समाप्त हो जायेगा.
जिससे शुभ मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जायेंगे. चातुर्मास में हिंदू धर्म में शादी-विवाह जैसे अन्य शुभ मांगलिक कार्य नहीं होते हैं. पंडित मलय पाठक के अनुसार देवोत्थान एकादशी के बाद 16 नवंबर से शादी-विवाह के शुभ मुहुर्त शुरू हो जायेंगे. पंचांग के अनुसार 16 नवंबर की शाम 6:17 बजे सूर्य वृश्चिक राशि में चले जायेंगे. वृश्चिक के सूर्य होने और गुरू-शुक्र के मजबूत होने पर शादी-विवाह के शुभ मुहुर्त बनते हैं. गुरु 8 अक्तूबर से ही मजबूत है, जबकि शुक्र काफी पहले जून से ही मजबूत है. गुरु- शुक्र में से एक भी कमजोर रहने पर शादी- विवाह के मुहुर्त नहीं बनते हैं. इस बार 12 दिसंबर तक शादी-विवाह के शुभ मुहुर्त हैं और उसके बाद खरमास शुरू हो जायेगा. फिर 14 जनवरी के बाद शुभ मुहुर्त बनेंगे.
ये हैं शुभ लगन
16, 17, 21, 23, 24, 30 नवंबर, 1, 3, 8, 9, 12 दिसंबर को शुभ मुहुर्त है. इधर, लगन को लेकर अभी से ही शादी-विवाह की जम कर खरीदारी हो रही है. साथ ही, शहर के अधिकांश होटल भी बुक हो चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




