मौत को न्योता दे रहा जीटी रोड के बीचोंबीच लगा ट्रांसफॉर्मर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Sep 2016 8:18 AM (IST)
विज्ञापन

कई बार दुर्घटनाग्रस्त होने से बचे हैं वाहन कार्यपालक अिभयंता को नहीं है जानकारी औरंगाबाद कार्यालय : शहर के पुराने जीटी रोड पर सड़क के बीचोंबीच बिजली का ट्रांसफॉर्मर कभी भी किसी की जान ले सकता है. यहां से 11 हजार और 440 वोल्ट के तारे खींचे गये हैं. ट्रांसफॉर्मर के लिए लगाये गये खंभों […]
विज्ञापन
कई बार दुर्घटनाग्रस्त होने से बचे हैं वाहन
कार्यपालक अिभयंता को नहीं है जानकारी
औरंगाबाद कार्यालय : शहर के पुराने जीटी रोड पर सड़क के बीचोंबीच बिजली का ट्रांसफॉर्मर कभी भी किसी की जान ले सकता है. यहां से 11 हजार और 440 वोल्ट के तारे खींचे गये हैं. ट्रांसफॉर्मर के लिए लगाये गये खंभों से अबतक कई लोग टकरा कर जख्मी हो चुके हैं. लोगों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से इसे हटाने के लिए गुहार लगायी है, लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया. कई बार यात्री बसें भी इस पोल से टकराते-टकराते बची हैं. तार की चपेट में आने से बस पर लोड सामग्री भी कई बार जल चुकी है.
विद्युत खंभे को हटाना चाहिए : युवा व्यवसायी राहुल राज ने विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि अविलंब इस खंभे को सड़क के बीच से हटाया जाये. जीवन बीमा से जुडे़ कर्मी उमाशंकर गुप्ता का कहना है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण सालों से यह खंभा दुर्घटना का कारण बना हुआ है. व्यवसायी मनोज मालाकार ने भी पोल को हटाने की मांग की है. व्यवसायी और समाजसेवी अरविंद कुमार सिंह ने कहा है कि यह बिजली का खंभा जानलेवा है. कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकता है.
क्या कहते हैं पदाधिकारी : बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता निखिलेश कुमार का कहना है कि यह मेरे संज्ञान में नहीं है. विद्युत खंभा बीच सड़क पर है, तो इसे अविलंब हटाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




