शहर में याद क‍ि‍ये गये उड़ी के शहीद जवान

Published at :22 Sep 2016 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
शहर में याद क‍ि‍ये गये उड़ी के शहीद जवान

औरंगाबाद. जम्मू कश्मीर के उरी में हुये आतंकी हमले के दौरान शहीद हुये भारतीय जवानो के प्रति शहर के सीतयोग प्रद्यौगिकी संस्थान में शोक सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान उपस्थित सीतयोग के चेयरमैन कुमार योगेन्द्र नारायण सिंह ने कहा कि जिस तरह से भारतीय जवानो पर पाकिस्तानी आंतकवादी हमला किया है वह काफी […]

विज्ञापन
औरंगाबाद. जम्मू कश्मीर के उरी में हुये आतंकी हमले के दौरान शहीद हुये भारतीय जवानो के प्रति शहर के सीतयोग प्रद्यौगिकी संस्थान में शोक सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान उपस्थित सीतयोग के चेयरमैन कुमार योगेन्द्र नारायण सिंह ने कहा कि जिस तरह से भारतीय जवानो पर पाकिस्तानी आंतकवादी हमला किया है वह काफी निंदनिय है. हम उन उन देश के वीर जवानो को सम्मान करते हैं जिन्होंने देश की रक्षा में अपनी जान निछावर कर दी. सचिव राजेश कुमार ने कहा कि देशवासियो को एकजुट होने की जरूरत है.
उन हमलावारो को किसी भी कीमत में सरकार को नही छोडना होगा, सरकार जब तक जवाबी कार्रवाई नही करेगी तब तक पाकिस्तानियो का मनोबल बढा हुआ रहेगा. इससे पूर्व शिक्षक छात्र -छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानो की आत्मा की शांति के लिये कामना की. इस मौके पर कुलसचिव डा विजय कुमार, प्राचार्य अश्विनी कुमार, सचिन कुामर, अरविंद, अभिषेक, सूधीर, धनंजय आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन