आतंकवाद के मुद्दे पर रोटरी का संवाद आज

औरंगाबाद सदर : शहर की समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब, इनर ह्वील एवं रौट्रेक्ट मौर्य आतंकवाद के मुद्दे पर बुधवार की रात रमेश चौक पर खुला संवाद का आयोजन करेगी. इसकी जानकारी देते हुए संस्था के सचिव संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन जम्मू कश्मीर के उड़ी में मारे गये शहीद जवानों को श्रद्धांजलि […]
औरंगाबाद सदर : शहर की समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब, इनर ह्वील एवं रौट्रेक्ट मौर्य आतंकवाद के मुद्दे पर बुधवार की रात रमेश चौक पर खुला संवाद का आयोजन करेगी. इसकी जानकारी देते हुए संस्था के सचिव संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन जम्मू कश्मीर के उड़ी में मारे गये शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किया गया है. शोकसभा के बाद एक खुला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, जहां लोग आतंकवाद के मुद्दे पर इस परिचर्चा में भाग लेंगे.
उन्होंने कहा कि देश के लिये आतंकवाद एक बड़ा मुद्दा है. अक्सर भारत सहित अन्य देशों पर आतंकी हमला होते रहा है. आतंकवादी भारतीय सैनिकों को भी अपना निशाना बना रहे हैं. जम्मू कश्मीर के उरी सैनिक बेस कैंप पर दो दिन पूर्व आतंकवादियों ने धोखे से वार कर लगभग 20 भारतीय सैनिकों की जान ले ली, जो देश के लिये एक दुखद स्थिति है. ऐसे हमले भारत हमेशा बरदाश्त कर रहा है. अब वक्त आ गया है कि आतंकवादियों और इसे पनाह देने वाले राष्ट्र को नेस्तनाबूद किया जाये. इन्हीं मुददों पर रोटरी और रौट्रैक्ट ने रमेश चौक पर खुला संवाद का आयोजन कर बुद्धिजीवी, समाजसेवी और नागरिकों को आमंत्रित किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




