यूट्यूब पर भी रहेगी फिल्म
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Sep 2016 8:02 AM (IST)
विज्ञापन

हाइटेक.’जिउतिया’ डॉक्यूमेंटरी का हुआ शुभारंभ दाउदनगर : दाउदनगर गया रोड के नवरत्न चक स्थित संस्कार विद्या परिसर में मगध हेरिटेज डॉक्यूमेंटरी द्वारा निर्मित जिउतिया फिल्म की स्क्रीनिंग का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर संस्था के सीएमडी सुरेश गुप्ता, निर्देशक धर्मवीर भारती, आफताब राणा ने संयुक्त रूप से किया. श्री भारती ने कहा पूरे 53 मिनट में […]
विज्ञापन
हाइटेक.’जिउतिया’ डॉक्यूमेंटरी का हुआ शुभारंभ
दाउदनगर : दाउदनगर गया रोड के नवरत्न चक स्थित संस्कार विद्या परिसर में मगध हेरिटेज डॉक्यूमेंटरी द्वारा निर्मित जिउतिया फिल्म की स्क्रीनिंग का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर संस्था के सीएमडी सुरेश गुप्ता, निर्देशक धर्मवीर भारती, आफताब राणा ने संयुक्त रूप से किया.
श्री भारती ने कहा पूरे 53 मिनट में 150 वर्षों से चली आ रही संस्कृति को समेटा गया है. 27 स्थानों पर इसकी शूटिंग की गई है. फिल्म में कला, संस्कृति के साथ-साथ समाज सेवा, लेखन एवं पत्रकारिता से जुडे लोगों का विचार भी दिया गया है. फिल्म को मनोरंजन के रूप में नहीं बल्कि शोध के रूप में देखें, तभी यह अच्छा लगेगा. जिउतिया पर्व यहां कब से आरंभ हुआ, उसकी विवेचना के साथ-साथ पौराणिक कथाओं, सियार एवं चील राजा जिमूतवाहन एवं गिद्ध के साथ-साथ प्लेग जैसी महामारी आदि बातों को फिल्म में दिखाया गया है.
महाराष्ट्र से आये तांत्रिकों ने प्लेग को कैसे ठीक किया और उसके बाद पूरे एक महीने तक यहां जिउतिया लोकोत्सव का पर्व मनाया गया. तभी से यह परंपरा आरंभ हुई जो आज तक चली आ रही है. फिल्म में जगन्नाथ कांस्यकार द्वारा बताया गया है कि कसेरा टोली स्थित जिमूतवाहन मंदिर पर 1917 से जिउतिया आरंभ की गई तथा उसी समय से यहां लावणी प्रचलित है. पटवा टोली स्थित लूम, नहरों आदि का भी वर्णन किया गया है. उन्होंने कहा इस फिल्म के निर्माण में पूरे तीन वर्षों का समय लगा है. यह फिल्म यूट्यूब पर भी उपलब्ध रहेगी.
इस फिल्म के निर्माण में दाउदनगर की जनता ने तन मन धन तीनों रूपों में सहयोग किया है. खासकर प्रबुद्ध भारती के कलाकारों को उन्होंने धन्यवाद दिया, जिसके परिश्रम से इस फिल्म का निर्माण संभव हुआ. इस अवसर पर औरंगाबाद से आये भरत स्काउट गाइड के राज्य सचिव श्रीनिवास कुमार, विद्या निकेतन, संस्कार विद्या एवं किडज वर्ल्ड के सीइओ आनंद प्रकाश, डाॅ मनोज कुमार, मुन्ना सिंह के अलावे गण्यमान्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




