लॉटरी से चुने गये प्रमुख व उपप्रमुख

Published at :29 Jun 2016 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
लॉटरी से चुने गये प्रमुख व उपप्रमुख

औरंगाबाद (नगर) : मंगलवार को सदर प्रखंड के प्रमुख व उपप्रमुख का चुनाव किसान भवन में एसडीओ सुरेंद्र प्रसाद द्वारा कराया गया. सबसे पहले निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को शपथ दिलायी गयी. इसके बाद प्रमुख, उप प्रमुख का चुनाव कराया गया. प्रमुख पद के लिए दिलीप कुमार सिंह व राणा प्रताप सिंह ने नामांकन का […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : मंगलवार को सदर प्रखंड के प्रमुख व उपप्रमुख का चुनाव किसान भवन में एसडीओ सुरेंद्र प्रसाद द्वारा कराया गया. सबसे पहले निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को शपथ दिलायी गयी. इसके बाद प्रमुख, उप प्रमुख का चुनाव कराया गया. प्रमुख पद के लिए दिलीप कुमार सिंह व राणा प्रताप सिंह ने नामांकन का परचा दाखिल किया. वहीं, उप प्रमुख पद के लिए निवर्तमान उप प्रमुख ओमप्रकाश यादव उर्फ बादशाह यादव व अनीता देवी ने नामांकन का परचा दाखिल किया. इसके बाद प्रमुख पद के लिए मतदान कराया गया. जब मतों की गिनती प्रमुख पद के लिए की गयी तो दिलीप कुमार सिंह के पक्ष में 11 मत और राणा प्रताप सिंह के पक्ष में 11 मत प्राप्त हुए.

दोनों के बराबर-बराबर वोट हो जाने के कारण एसडीओ ने प्रमुख पद के लिये लॉटरी कराया, जिसमें लॉटरी से दिलीप कुमार सिंह प्रमुख बन गये. वहीं, उप प्रमुख ओमप्रकाश यादव दो वोट से निर्वाचित हुए. ओम प्रकाश यादव को कुल 12 मत व अनीता देवी को 10 मत प्राप्त हुए. बताते चले कि पहले भी दिलीप कुमार सिंह सदर प्रखंड में प्रमुख रह चुके है. अभी वर्तमान में इनकी पत्नी ज्ञानति देवी प्रमुख थी. जबकि पहले से ही ओमप्रकाश यादव उप प्रमुख थे. इस दौरान जिला पंचायती राज पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद अग्रवाल, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सरफराज नवाज मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन