वोट नहीं देने के विवाद में मारपीट, केस दर्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jun 2016 8:00 AM (IST)
विज्ञापन

20 हजार रुपये भी छीनने का आरोप औरंगाबाद (ग्रामीण) : पंचायत चुनाव के दौरान प्रत्याशी विशेष को वोट नहीं देना एक परिवार को महंगा पड़ गया. देव थाना क्षेत्र के देव गोदाम पर लोगों ने अचानक हमला कर महादलित मदन डोम की पिटाई कर दी व रुपये छीन लिये. इस मामले में मदन डोम ने […]
विज्ञापन
20 हजार रुपये भी छीनने का आरोप
औरंगाबाद (ग्रामीण) : पंचायत चुनाव के दौरान प्रत्याशी विशेष को वोट नहीं देना एक परिवार को महंगा पड़ गया. देव थाना क्षेत्र के देव गोदाम पर लोगों ने अचानक हमला कर महादलित मदन डोम की पिटाई कर दी व रुपये छीन लिये. इस मामले में मदन डोम ने देव थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
इसमें देव गोदाम निवासी सह मुखिया प्रत्याशी सुमित्रा देवी के पति राजेंद्र पासवान, कन्हैया पासवान, कमलेश पासवान, संतन पासवान व बसंत पासवान को आरोपित बनाया है. पुलिस को दिये बयान में पीड़ित ने कहा है कि उक्त सभी आरोपित उस समय डोम टोली मुहल्ला पहुंचे, जिस वक्त अपने निजी जमीन में मकान बना रहा था.
आते ही सभी ने गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी. लोगों ने कहा कि वोट नहीं दिया, तो घर भी नहीं बनाने देंगे. जाते-जाते पॉकेट से 20 हजार रुपये भी छीन लिये. इधर, घटना की सूचना पाकर देव पुलिस भी पहुंची व जांच में जुट गयी. देव थाना के एसआइ व केस के अनुसंधानकर्ता बैजनाथ लाल ने बताया कि मारपीट व घर तोड़ने के मामले में धारा 341, 323, 504, 506, 379, 34 भादवी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




