सरकारी बीएड कॉलेजों में इस साल से एमएड की पढ़ाई

Published at :02 Jun 2016 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
सरकारी बीएड कॉलेजों में इस साल से एमएड की पढ़ाई

पटना : राज्य के सरकारी बीएड कॉलेजों में एमएड की पढ़ाई शुरू की जायेगी. राज्य में अभी सरकारी छह बीएड कॉलेज हैं. 2016-18 के सत्र से अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय तुर्की, मुजफ्फरपुर और कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन, सहरसा में इसकी शुरुआत की जा रही है. अन्य चार सरकारी बीएड कॉलेजों (समस्तीपुर, भागलपुर, छपरा और गया) में […]

विज्ञापन
पटना : राज्य के सरकारी बीएड कॉलेजों में एमएड की पढ़ाई शुरू की जायेगी. राज्य में अभी सरकारी छह बीएड कॉलेज हैं. 2016-18 के सत्र से अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय तुर्की, मुजफ्फरपुर और कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन, सहरसा में इसकी शुरुआत की जा रही है. अन्य चार सरकारी बीएड कॉलेजों (समस्तीपुर, भागलपुर, छपरा और गया) में अगले शैक्षणिक सत्र (2017-19) से एमएड की पढ़ाई शुरू होगी. तुर्की और सहरसा के कॉलेजों में 50-50 सीटों पर नामांकन हो सकेगा, क्योंकि एनसीटीइ ने इतनी सीटों की ही अनुमति दी है. एमएड के लिए अभी फीस का निर्धारण नहीं किया गया है. एमएड में संबंधित कॉलेजों के वरीय शिक्षक ही ट्रेनिंग देंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन