अभाविप ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

Published at :01 Jun 2016 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
अभाविप ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

कहा, सरकारी स्कूलों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिलने से इंटर व मैट्रिक में खराब हुआ रिजल्ट औरंगाबाद (सदर) : सरकारी स्कूलों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिलने के कारण मैट्रिक व इंटरमीडिएट में रिजल्ट अच्छा नहीं रहा. शिक्षा में आयी गिरावट को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मंगलवार को शिक्षा मंत्री […]

विज्ञापन
कहा, सरकारी स्कूलों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिलने से इंटर व मैट्रिक में खराब हुआ रिजल्ट
औरंगाबाद (सदर) : सरकारी स्कूलों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिलने के कारण मैट्रिक व इंटरमीडिएट में रिजल्ट अच्छा नहीं रहा. शिक्षा में आयी गिरावट को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मंगलवार को शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी का पुतला दहन किया गया.
शहर के रमेश चौक पर पुतला दहन करते हुये अभाविप के कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार में जिस तरह से मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में 50 प्रतिशत से अधिक छात्र फेल हुए हैं. उससे सरकार की शिक्षा नीति का पोल खुल गयी है. यहां के सरकारी विद्यालय के छात्र भगवान भरोसे पढ़ रहे हैं. अभी तक बिहार के सरकार स्कूलों में बच्चों को किताबें उपलब्ध नहीं करायी गयी हैं. एक तरफ जहां सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है.
दूसरी तरफ सरकार इन छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. विद्यालयों में एक ही विषय के शिक्षक कई विषयों का अध्ययन कराते हैं, जिसके कारण छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिला पाती है. अभाविप के जिला संयोजक राहुल कुमार ने कहा कि बिहार के सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बहाल करने के लिए सरकार को गंभीर होने की आवश्यकता है. इस मौके पर दिनेश कुमार यादव, विकास काली, शिवा कुमार, अमरेंद्र कुमार, सौरभ कुमार, नवल कुमार सहित दर्जनों छात्र उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन