पहरमा गांव में पति-पत्नी सहित छह जख्मी

Published at :31 May 2016 8:30 AM (IST)
विज्ञापन
पहरमा गांव में पति-पत्नी सहित छह जख्मी

वोट नहीं देने पर एक प्रत्याशी के समर्थकों ने की मारपीट छह मई को हुआ था पंचायत चुनाव औरंगाबाद (ग्रामीण) : सदर प्रखंड में छह मई को पंचायत चुनाव हुआ था. लेकिन, उस चुनाव में अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष में पूरी तरह वोटिंग नहीं कराने की कसक आज भी कुछ लोगों को खल रही है. […]

विज्ञापन
वोट नहीं देने पर एक प्रत्याशी के समर्थकों ने की मारपीट
छह मई को हुआ था पंचायत चुनाव
औरंगाबाद (ग्रामीण) : सदर प्रखंड में छह मई को पंचायत चुनाव हुआ था. लेकिन, उस चुनाव में अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष में पूरी तरह वोटिंग नहीं कराने की कसक आज भी कुछ लोगों को खल रही है. यही कारण है कि आये दिन चुनाव को लेकर मारपीट की घटना कहीं न कहीं घट रही है. कहीं प्रत्याशी मतदाताओं से खफा हैं, तो कहीं प्रत्याशियों के समर्थक उस बात को लेकर आज भी भीड़ने को तैयार है.
सदर प्रखंड के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहरमा गांव में एक प्रत्याशी के पक्ष में मतदान नहीं करने को लेकर चहेते समर्थकों द्वारा मारपीट की घटना का अंजाम दिया गया. सोमवार की सुबह हुई मारपीट में सहेंद्र यादव, उनकी पत्नी कुसुम देवी, महेंद्र यादव व सत्येंद्र यादव सहित छह लोग जख्मी हो गये. इस घटना का अंजाम एक प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा दिया गया. हालांकि, दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोट लगी है.
घटना में जख्मी हुए सभी को परिजनों व ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां सभी का इलाज चिकित्सकों ने किया. इनमें दो की हालत गंभीर बतायी जाती है. घटना की सूचना पाकर नगर थाना के दारोगा असलम अली अस्पताल पहुंचे और जख्मियों का फर्द बयान लिया.
महेंद्र यादव ने पुलिस को बताया कि उनके घर का ही तपसी यादव दूध बेचने बेली गांव जा रहा था. रास्ते में ही दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे घेर लिया. लेकिन, वह किसी तरह भाग निकला. सूचना पाकर हम सभी वहां पहुंचे, तो पहले से ही घात लगाकर बैठे कृष्णा यादव, शिवशंकर यादव, रितुराज, बृजमोहन यादव व उमेश यादव ने अचानक हमला बोल दिया. इधर, मुफस्सिल थानाध्यक्ष सउद अख्तर ने बताया कि फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी. वैसे पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन