नक्सलियों के गढ़ देव में पंचायत चुनाव आज

Published at :30 May 2016 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
नक्सलियों के गढ़ देव में पंचायत चुनाव आज

प्रशासनिक तैयारियां पूरी, चप्पे-चप्पे पर तैनात किये गये सुरक्षा बल औरंगाबाद (नगर) : जिले के देव प्रखंड में सोमवार को पंचायत चुनाव का अंतिम व 10वें चरण का मतदान सोमवार को होगा. 226 मतदान केंद्रों पर एक लाख 12 हजार 363 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें 60 हजार 503 पुरुष व 51 हजार 859 […]

विज्ञापन

प्रशासनिक तैयारियां पूरी, चप्पे-चप्पे पर तैनात किये गये सुरक्षा बल

औरंगाबाद (नगर) : जिले के देव प्रखंड में सोमवार को पंचायत चुनाव का अंतिम व 10वें चरण का मतदान सोमवार को होगा. 226 मतदान केंद्रों पर एक लाख 12 हजार 363 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें 60 हजार 503 पुरुष व 51 हजार 859 महिलाएं मतदाता शामिल हैं. इस प्रखंड में जिला पर्षद के लिए दो, मुखिया के लिए 16, सरपंच के लिए 16, पंचायत समिति के लिए 21, वार्ड सदस्य के लिए 214 व पंच के लिए 214 पदाें के लिए मतदान होना है.
इसके लिये जिला पर्षद से 23, मुखिया से 228, सरपंच से 82, पंचायत से समिति से 153, वार्ड से 588, पंच से 207 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनके लिये मतदान होना हैं. जबकि, वार्ड सदस्य से 49 व पंच से 130 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. पूर्वी केताकी के मुखिया प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह की मृत्यु हो जाने के कारण उस पंचायत में मुखिया पद का चुनाव नहीं हो सकेगा. चुनाव सही तरीके से संपन्न कराने के लिए 994 मतदान दल, 81 पीसीसीपी , पर्दानशी महिलाओं की पहचान के लिए 69 सिपाही को चुनाव में लगाया गया है. इसके अलावा
दो सुपर जोनल दंडाधिकारी, आठ जोनल दंडाधिकारी, 16 सब जोनल दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इसके अलावा 9595 लोगों पर निरोधात्मक की कार्रवाई की गयी है. 3126 लोगों से बांड डाउन कराया गया है, जबकि 5057 लोगों के विरुद्ध वारंट निर्गत किया गया है. बूथ संख्या 158 उच्च विद्यालय देव व बूथ संख्या 162 कन्या मध्य विद्यालय देव को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है, जहां लाइव वेबकास्टिंग की जायेगी.
इसके अलावा छह नाका लगाये गये हैं. कुछ 16 पंचायतो में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन काफी कटिबद्ध है. जानकारी देते हुये डीपीआरओ मुेकश कुमार मुकूल ने बताया कि चुनाव से संबंधित सभी तैयारी जिला प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गयी़ वहीं, मतदान करानेवाले सभी कर्मचारियों को मतदान स्थल के लिए रविवार को प्रखंड़ कार्यालय से रवाना कर दिया गया़ साथ ही शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने का हिदायत कर्मियों व पदाधिकारियो को दिया गया है़ जिलाधिकारी कंवल तनुज ने कहा कि जिस प्रकार से जिले के दस प्रखंडों में पंचायत चुनाव संपन्न हुआ है़
उसी तरह अंतिम चरण का भी चुनाव शांतिपूर्ण ,भयमुक्त ,निपक्ष कराया जायेगा़ जो लोग बूथ पर कब्जा करने की कोशिश करेगें उन्हे सीधे गोली मार दिये जाने का आदेश दिया गया है़ यही नही जो कर्मचारी वोटिंग के दौरान गलत करते पकड़े जायेंगे उन पर भी कार्रवाई की जायेगी़ वहीं,
पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने कहा कि देव प्रखंड उग्रवाद प्रभावित इलाका है. इसे ध्यान में रखा गया है, चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो इसको लेकर नक्सलियों को धड़-पकड़ के लिए जंगलतटीय इलाको में छापेमारी की जा रही है. मतदान कर्मियों को पैदल बूथ तक जाने को कहा गया है. वहीं बाइक से क्षेत्र में कोबरा, एसटीएफ, सीआरपीएफ के द्वारा गश्ती की जा रही है. इसके अलावा पुल-पुलियां पर सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है. हर हाल में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन