गड़बड़ी करने पर होगी कार्रवाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 May 2016 8:04 AM (IST)
विज्ञापन

दो जून से शुरू होगी 11 प्रखंडों की मतगणना औरंगाबाद (कार्यालय) : जिले के सभी 11 प्रखंडों का मतगणना दो जून से प्रारंभ होगी. शनिवार को जिला पदाधिकारी कंवल तनुज, एसपी बाबू राम, उप विकास आयुक्त संजीव सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद, एसडीपीओ पीएन साहू व अवर निर्वाची पदाधिकारी सरफराज नवाज के साथ सिन्हा […]
विज्ञापन
दो जून से शुरू होगी 11 प्रखंडों की मतगणना
औरंगाबाद (कार्यालय) : जिले के सभी 11 प्रखंडों का मतगणना दो जून से प्रारंभ होगी. शनिवार को जिला पदाधिकारी कंवल तनुज, एसपी बाबू राम, उप विकास आयुक्त संजीव सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद, एसडीपीओ पीएन साहू व अवर निर्वाची पदाधिकारी सरफराज नवाज के साथ सिन्हा कॉलेज स्थित वज्रगृह और मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया. सात प्रखंडों के लिए बनाये गये अलग-अलग मतगणना केंद्रों में जाकर वहां मतों की गिनती के लिए बनाये गये टेबुलों की संख्या की भी जानकारी ली.
सबसे पहले डीएम एस सिन्हा महाविद्यालय के पिमी ब्लॉक के बीसीए विभाग के हॉल में गये, वहां के वज्रगृह को भी देखा, इसके बाद पूर्वी भाग के स्वर्ण जयंती भवन में गये. यहां रफीगंज, कुटुंबा, नवीनगर, मदनपुर प्रखंड के होनेवाली मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया. इसके बाद बी-फार्मा विभाग के हॉल का निरीक्षण किया, यहां औरंगाबाद और देव प्रखंड का मतगणना होना है. सभी सातों मतगणना केंद्रों का निरीक्षण करने के उपरांत यहां की सुरक्षा व्यवस्था काजायजा लिया और बैरिकेडिंग का कार्य में लगे कांटेक्टर को भी निर्देश दिये कि वे सुरक्षित स्थान को छोड़ कर बाकी भाग में मजबूती से बैरिकेडिंग करें. ताकि कोई भी व्यक्ति एक मतगणना केंद्र से दूसरे मतगणना केंद्र में नहीं पहुंचे.
भ्रम फैलानेवालों पर रहेगी नजर
जिलाधिकारी कंवल तनुज ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की अगर गड़बड़ी करने का कोई भी प्रयास किया गया, तो उस पर कार्रवाई की जायेगी. डीएम ने कहा कि कुछ इस तरह की जानकारियां मिल रही है कि लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है कि मतगणना में गड़बड़ियां होगी.
लेकिन, भ्रम फैलानेवाले या मन में किसी तरह का सोच रखनेवाले की उनकी मंसा अधूरी रह जायेगी. गड़बड़ी की बात तो दूर रही, अगर किसी ने प्रयास भी किया तो उसे उसी क्षण गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा. डीएम ने यह भी कहा कि गड़बड़ी करने की शिकायत चाहे किसी के विरुद्ध मिले, वे मतगणनाकर्मी हो या पदाधिकारी हो या फिर प्रत्याशी हो या उनके एजेंट या समर्थक हो सभी पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. अगर कोई मतगणनाकर्मी की संलिप्ता पायी गयी, तो उसे उसी वक्त नौकरी से हाथधोना पड़ेगा.
डीएम के हस्ताक्षर से दिये जायेंगे प्रमाणपत्र : डीएम ने कहा कि मतगणना के दौरान कोई भी हुड़दंग करने का प्रयास किया तो उसके प्रत्याशी और समर्थको पर कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि मतों की गिनती होने के उपरांत मेरे हस्ताक्षर से ही विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिये जायेंगेग. जिस पंचायत की मतगणना होगी उस पंचायत के प्रत्याशी और उसके समर्थकों को शांति बनाये रखने की जिम्मेवारी भी उन्हीं पर होगी. अगर उस दौरान कोई भी शोर-गुल या हंगामा हुआ तो कार्रवाई की जायेगी.सुबह आठ से शाम छह बजे तक होगी मतगणना : मतों की गिनती दो जून से प्रारंभ हो रही है.
संभावना है कि तीन से चार दिन मतगणना का कार्य चलेगा. जिला प्रशासन द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, मतगणना सुबह आठ बजे से ही प्रारंभ हो जायेगी जो शाम छह बजे तक चलेगी. लेकिन, जिस पंचायत का मतगणना होगी उसके एजेंट या प्रत्याशी जिनकी संख्या अधिक से अधिक तीन होगी, सुबह छह बजे ही मतगणना केंद्र में प्रवेश कर जायेंगे.
शहर में लागू रहेगी धारा 144 : पंचायत चुनाव के मतगणना को लेकर पूरे शहर में धारा 144 लागू रहेगी. मतगणना केंद्र के बाहर में तो इसे सख्ती से लागू किया जायेगा. शहर में भी चार या उससे अधिक व्यक्ति को एक जगह पर खड़ा होने पर प्रतिबंध लगा दिया जायेगा. यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी, जब तक मतगणना का कार्य पूरा नहीं हो जाता.
अशांति फैलानेवालों को किया जा रहा चिह्नित : मतगणना केंद्र के निरीक्षण करने के उपरांत एसपी बाबू राम ने कहा कि मतगणना के दौरान अशांति फैलाने वालों को चिह्नित किया जा रहा है. इसके लिये संबंधित थानाप्रभारी को निर्देश दिया गया है कि वे वैसे लोगों को चिह्नित कर सूची बना लें और उसके आधार पर कार्रवाई करें. एसपी ने कहा कि मतगणना के दौरान अगर किसी की कोई शिकायत हो तो अपील करने का उनका अधिकार है. लेकिन, जो भी अपनी बात को सक्षम पदाधिकारी के समक्ष रखेंगे, वह शांतिपूर्ण तरीके से न कि इसके लिये वे उतावला होंगे या उनके समर्थक हल्लाहंगामा करने का प्रयास करेंगे, ऐसा करने का अगर किसी ने प्रयास किया तो उसी क्षण उन पर कार्रवाई होगी.
भीड़ को उकसानेवालों पर रहेगी नजर : एसपी बाबू राम ने कहा कि पुलिस की निगाह मतगणना केंद्र के भीतर-बाहर व सिन्हा कॉलेज के आसपास इक्कठे होनेवाली भीड़ पर होगी. इसमें यह देखा जायेगा कि भीड़ को उकसानेवाला कौन व्यक्ति है. अगर इस तरह का कार्य करते कोई व्यक्ति पकड़ा गया तो उसे उसी समय कार्रवाई की जायेगी.
विजय जुलूस निकालने पर रहेगा प्रतिबंध : डीएम एसपी ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि परिणाम आने के बाद निकाले जानेवाले जुलूस पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया गया है. अगर कोई भी व्यक्ति विजय जुलूस निकालने का प्रयास करता है, तो उस पर उसी समय कार्रवाई की जायेगी. कार्रवाई के घेरे में वे भी लोग होंगे, जो विजयी जुलूस में शामिल रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




