कुटुंबा में चुनाव शांतिपूर्ण, 62 फीसदी वोटिंग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 May 2016 8:23 AM (IST)
विज्ञापन

नौवें चरण के मतदान को हर हाल में शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तैयार दिखा. कहीं से किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना मिलने पर पदाधिकारियों ने तुरंत पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया व मतदान सुचारु कराया. डीएम व एसपी सुरक्षा बलों के साथ दिन भर मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहे. […]
विज्ञापन
नौवें चरण के मतदान को हर हाल में शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तैयार दिखा. कहीं से किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना मिलने पर पदाधिकारियों ने तुरंत पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया व मतदान सुचारु कराया. डीएम व एसपी सुरक्षा बलों के साथ दिन भर मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहे.
डीएम व एसपी दिन करते हुए बूथों का निरीक्षण
अंबा : पूरे प्रखंड में पंचायत चुनाव के नौवें चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मनोज कुमार के अनुसार, औसतन 62.5 प्रतिशत वोटिंग हुई.
कड़ाके के धूप में भी मतदाता अपनी बारी के इंतजार को लेकर कतार में खड़े रहे. बूथों पर महिला मतदाताओं की अच्छी-खासी भीड़ थी. अहले सुबह अंबा में बम मिलने की सूचना से क्षेत्र में थोड़ी खलबली मची, लेकिन प्रशासन ने थोड़े ही देर में उसे वहां से हटा कर मतदान शुरू करा दिया.
कई बूथों से हल्की गड़बड़ी की बातें सामने आयीं, पर सूचना मिलते ही आलाधिकारी बूथ पर पहुंच कर जायजा लिया व मतदान संपन्न कराया. हालांकि, अधिकतर सूचनाएं अफवाह ही साबित हुई. इस दौरान अधिकारियों ने बूथ के पास जमावड़ा लगाये संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




