सूबे में अपराधियों व नक्सलियों की सरकार : प्रमोद

Published at :27 May 2016 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
सूबे में अपराधियों व नक्सलियों की सरकार : प्रमोद

औरंगाबाद (कार्यालय) :डुमरिया प्रखंड के लोजपा अध्यक्ष सुरेश पासवान व उनके चचेरे भाई सुनील पासवान की हत्या पर पार्टी के वरिष्ठ नेता व रफीगंज विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे प्रमोद सिंह ने आक्रोश जताया है. श्री सिंह ने कहा है कि जिस तरह राजनीतिक कार्यकर्ता, नेता व सामाजिक कार्यकर्ताओं की हत्याएं हो रही है, उससे […]

विज्ञापन
औरंगाबाद (कार्यालय) :डुमरिया प्रखंड के लोजपा अध्यक्ष सुरेश पासवान व उनके चचेरे भाई सुनील पासवान की हत्या पर पार्टी के वरिष्ठ नेता व रफीगंज विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे प्रमोद सिंह ने आक्रोश जताया है.
श्री सिंह ने कहा है कि जिस तरह राजनीतिक कार्यकर्ता, नेता व सामाजिक कार्यकर्ताओं की हत्याएं हो रही है, उससे स्पष्ट हो गया है कि सूबे में कानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है. यहां अपराधियों व नक्सलियों की सरकार चल रही है. डुमरिया प्रखंड की काचर पंचायत के दुआठ गांव में जिस तरह दिन में हमारे दल से जुड़े दोनों लोगों की हत्या की गयी है. यह घटना हमारी पार्टी ने चुनौती के रूप में ली है. पार्टी के शीर्ष नेता अब मौन बैठने वाले नहीं हैं.
हम राज्य सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए संघर्ष करेंगे व यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक कुशासन की इस सरकार को सत्ता से बेदखल नहीं कर देंगे. लोजपा नेता ने कहा कि पिछले 15 दिनों के अंदर 20 से भी अधिक हत्याएं हो चुकी हैं. इससे यहां की जनता में दहशत है.
लोगों की जान पर बन आयी हैं. ऐसे में हमारी पार्टी चुप नहीं बैठेगी. क्योंकि, हमलोग पहले ही कह चुके हैं कि अब बिहार में जंगलराज टू आ चुका है. इस जंगलराज को आने का ही परिणाम है कि आम लोगों की जान अपराधियों के हाथ में चली गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन