291 बूथों पर कल होगा मतदान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 May 2016 2:35 AM (IST)
विज्ञापन

पंचायत चुनाव. कुटुंबा प्रखंड में थमा नौवें चरण का चुनाव प्रचार पंचायत चुनाव के नौवें चरण में 26 मई को कुटुंबा प्रखंड के 20 पंचायतों में वोट डाले जायेंगे. प्रचार-प्रसार मंगलवार की शाम थम गया. प्रत्याशी अपने पक्ष में वोट करने के लिए मतदाताओं को रिझाते रहे़ अंबा : कुटुंबा प्रखंड में पंचायत चुनाव गुरुवार […]
विज्ञापन
पंचायत चुनाव. कुटुंबा प्रखंड में थमा नौवें चरण का चुनाव प्रचार
पंचायत चुनाव के नौवें चरण में 26 मई को कुटुंबा प्रखंड के 20 पंचायतों में वोट डाले जायेंगे. प्रचार-प्रसार मंगलवार की शाम थम गया. प्रत्याशी अपने पक्ष में वोट करने के लिए मतदाताओं को रिझाते रहे़
अंबा : कुटुंबा प्रखंड में पंचायत चुनाव गुरुवार को होगा. चुनाव सुबह सात बजे तीन सुबह तक होगा. चुनाव प्रचार मंगलवार की शाम थम गया. मंगलवार को सभी पोलींग पार्टी के कर्मीयों ने अपना ज्वाईनिंग दिया. इनके ज्वानिंग कराने के लिए सभी कमरो में अलग-अलग कर्मचारी नियुक्त किये गये थे. ज्वाइनिंग के बाद उन्हें पंचायत व बूथ की सूची के साथ आवश्यक सामग्री दी गयी. प्रखंड के हाइस्कूल चिल्हकी अंबा में इसके लिए केंद्र बनाया गया है.
सीओ ठुइयां उरांव, बीएओ यदुनंदन प्रसाद के साथ वाहन कोषांग के कर्मचारी वाहनों को उपलब्ध कराने में जुटे रहे. बीडीओ ने बताया कि बुधवार को चुनाव की सारी तैयारी पूरी कर ली जायेगी. पोलिंग पार्टी आवश्यक सामग्री के साथ कलस्टर सेंटर तक पहुंचेंगे. गुरुवार को सभी बूथों पर कर्मचारी समय से मौजूद रहेंगे, ताकी चुनाव शुरू कराने में विलंब न हो. चुनाव में विधि व्यवस्था दुरूस्त होने की बात उन्होंने कही.
बनाये गये हैं आठ कलस्टर सेंटर : पंचायत चुनाव के लिए प्रखंड में आठ कलस्टर सेंटर बनाये गये हैं. इन कलस्टर सेंटर से ही अपने-अपने बूथों पर कर्मचारी पहुंचेंगे. कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंचायत सरकार भवन रिसीयप कलस्टर सेंटर से 29 बूथ को टैग किया गया है.
इसके साथ ही मिडिल स्कूल निरंजनपुर कलस्टर सेंटर से 39 बूथ, हाइस्कूल डुमरी कलस्टर सेंटर से 15 बूथ, हाइस्कूल चिल्हकी से 75 बूथ, मिडिल स्कूल चिंतावन विगहा से 11 बूथ, हाइस्कूल कुटुंबा से 35, मिडिल स्कूल पीपरा बगाही से 21 बूथ व मिडिल स्कूल संडा के कलस्टर सेंटर से 66 बूथों को टैग किया गया है.
कुटुंबा में पंचायत चुनाव के लिए 291 बूथ बनाया गये हैं. बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि हर वार्ड में एक बूथ बनाया गया है. मतदाताओं की संख्या अधिक होने पर वहां अतिरिक्त बूथ की व्यवस्था की गयी है.
चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट : चुनाव के मद्देनजर पुलिस अलर्ट दिख रही है. इसके लिए चप्पे-चप्पे पुलिस जांच अभियान में जुटी है. गांव के सड़को की पुल-पुलिया पर पुलिस की विशेष नजर है.
चुनाव में भयमुक्त वातावरण बनाने को लेकर पहाड़ी इलाको में पुलिस पैदल मार्च कर रही है. मंगलवार को एसएसबी काला पहाड़ के जवानो के साथ कुटुंबा पुलिस ने दर्जनों गांवों का पैदल मार्च की. इस क्रम में सड़क के पुल पुलियों को आधुनिक यंत्रो से जांच की गयी. टीम का नेतृत्व कुटुंबा थानाध्यक्ष सुभाष राय ने बताया कि 26 मई को पंचायत चुनाव है.
हर पंचायत में होंगे मजिस्ट्रेट : पंचायत चुनाव में विधि व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहेगी. इसके लिए हर पंचायत में एक-एक पैट्रोलिंग मजिस्ट्रेट बनाये जायेंगे. इसके साथ सब जोनल मजिस्टेट व जोनल मजिस्टेट तैनात रहेंगे. पुलिस व अधिकारीयों की टीम बाइक से भी मार्च करेगी ताकि किसी भी बूथ पर 10 मिनट पर पहुंचा जा सके.
प्रखंड स्तर पर 150 से अधिक बाइक को चुनाव कार्य के लिए पकड़ा गया है. बीडीओ ने बताया कि किसी तरह की शिकायत आते ही वहां अधिकारियों की टीम तत्काल पहुंच जायेगी. बूथ पर किसी तरह का असंवैधानिक हरकत करने वालों को सीधे जेल भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




