बिहार : औरंगाबाद में AK-47 से मुखिया प्रत्याशी की हत्या

Published at :21 May 2016 4:21 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : औरंगाबाद में AK-47 से मुखिया प्रत्याशी की हत्या

औरंगाबाद : बिहारमें औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड के सिंघवा बाजार में दिन दहाड़े नक्सलियों ने एक वर्तमान उप प्रमुख सह मुखिया प्रत्याशी मनोज सिंह को एके 47 से भुन डाला. घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि मनोज सिंह अपने कुछ समर्थकों के साथ 30 मई को होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : बिहारमें औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड के सिंघवा बाजार में दिन दहाड़े नक्सलियों ने एक वर्तमान उप प्रमुख सह मुखिया प्रत्याशी मनोज सिंह को एके 47 से भुन डाला. घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि मनोज सिंह अपने कुछ समर्थकों के साथ 30 मई को होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर प्रचार में गये थे की उसी समयतीन बाइकपर सवारनौ की संख्या में अत्याधुनिक हथियार से लैस नक्सली पहुंचे और मनोज सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई. जिससे मनोज सिंह की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

मनोज सिंह को12 गोलियां मारी गयी है. हत्या के बाद नक्सली बाइक सवार होकर जंगल की ओर भाग निकले. हत्या की खबर के बाद मृतक मनोज सिंह देखने के लिये लोगों की भीड़ उमड़ गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से जिंदा कारतूस एवं गोलियों का खोखा बरामद किया है.घटनास्थलपर पहुंचे एसपी बाबू राम कैम्प किये हुए है. वहींमौके पर पहुंचे औरंगाबाद के वर्तमान एमएलसी सह संयोजक बिहार विधान परिषद् ने कहा कि बिहार में जंगलराज- 2 चल रहा है और नितीश सरकार पंगु हो गयी है.इसीका परिणाम है कि आज दिनदहाड़े मुखिया प्रत्याशी का हत्या कर दी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन