करेंट लगने से मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 May 2016 9:17 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद (ग्रामीण) : फेसर थाना क्षेत्र के बगइया नहर पर पुल निर्माण के दौरान एक मजदूर की मौत करेंट की चपेट में आने से हो गयी. मृतक की पहचान पोखराहा गांव के 40 वर्षीय सरयू सिंह के रूप में हुई है. घटना बुधवार की शाम की है. गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम कराने के उपरांत नगर […]
विज्ञापन
औरंगाबाद (ग्रामीण) : फेसर थाना क्षेत्र के बगइया नहर पर पुल निर्माण के दौरान एक मजदूर की मौत करेंट की चपेट में आने से हो गयी. मृतक की पहचान पोखराहा गांव के 40 वर्षीय सरयू सिंह के रूप में हुई है. घटना बुधवार की शाम की है.
गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम कराने के उपरांत नगर थाना की पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया. इस घटना के बाद पोखराहा गांव के ग्रामीण व पुल निर्माण में लगे मजदूरों ने आक्रोश जताते हुए विद्युत विभाग को आड़े हाथों लिया. मजदूरों के साथ मृतक के परिजनों ने कहा कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण बिजली प्रवाहित तार सरयू पर गिरा.
घटना से संबंधित मिली जानकारी के अनुसार, सरयू सिंह बगइया नहर पुल निर्माण में काम कर रहा था. परिजनों के अनुसार उन्हें बालू उठाने की जिम्मेवारी दी गयी थी. बालू ढोने के दौरान ठीक ऊपर से गुजर रहा बिजली प्रवाहित तार अचानक टूट कर सरयू पर गिर गया. करेंट की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही सरयू सिंह की मौत हो गयी. इधर, घटना की सूचना पाकर ओरा पंचायत के निवर्तमान मुखिया अनिल कुमार पहुंचे और पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने की कोशिश की. अनिल ने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार रुपये देने का आश्वासन दिया है.
इधर, घटना के बाद गुरुवार को जैसे ही सरयू का शव पोखराहा गांव में पहुंचा मातमी सन्नाटा पसर गया. पत्नी शकुंतला देवी, पुत्र पिंटू कुमार व पुत्री गुड़िया के साथ-साथ भाई बिरजू सिंह व अन्य परिजन चीत्कार मार कर रोने लगे. बिलखते हुए पत्नी ने कहा कि मजदूरी से किसी तरह परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे. अब घर की स्थिति भगवान ही समझेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




