मृतक ऑटो चालक के परिजन से मिले विधायक

Published at :17 May 2016 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
मृतक ऑटो चालक के परिजन से मिले विधायक

औरंगाबाद (नगर) : दो दिन पूर्व शहर के शाहपुर पोखरा मुहल्ले के रहनेवाले सोहन प्रसाद के बेटे धर्मजीत उर्फ फेंकन को अपराधियों ने हत्या कर दी थी. हत्या के बाद औरंगाबाद विधायक आनंद शंकर ने मृतक धर्मजीत के परिजनो से मुलाकात की. इस दौरान विधायक ने कहा कि यह काफी दुखद घटना है. हत्या में […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : दो दिन पूर्व शहर के शाहपुर पोखरा मुहल्ले के रहनेवाले सोहन प्रसाद के बेटे धर्मजीत उर्फ फेंकन को अपराधियों ने हत्या कर दी थी. हत्या के बाद औरंगाबाद विधायक आनंद शंकर ने मृतक धर्मजीत के परिजनो से मुलाकात की. इस दौरान विधायक ने कहा कि यह काफी दुखद घटना है. हत्या में जो भी अपराधी शामिल हैं उन्हें जल्द सजा मिलेगी. इधर, सोहन के घर पर मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

वहीं, जनप्रतिनिधियों के अलावा समाजसेवी भी उनके घर पहुंच कर सांत्वना दे रहे हैं. हर तरफ इस घटना की निंदा की जा रही है. इस दौरान युवा कांग्रेस के शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खान ने कहा कि शहर के कुछ ही दूर स्थित अपराधियों ने धर्मजीत की हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस को यथाशीघ्र कार्रवाई करने की जरूरत है.

सल्लू ने कहा कि अगर दो दिन के भीतर पुलिस हत्या में शामिल अपराधियो को सजा नही देेती है तो चराबद्ध आंदोलन किया जायेगा. इस मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद विजय मेहता, नवलेश सिंह, प्रदीप कुमार, चंदन सिंह, जेपी सिंह, प्रकाश कुमार, सहनू खान, रंजन आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन