मदनपुर में चुनाव प्रचार समाप्त 19 पंचायतों में वोटिंग कल

Published at :13 May 2016 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
मदनपुर में चुनाव प्रचार समाप्त 19 पंचायतों में वोटिंग कल

औरंगाबाद नगर : छठा चरण का पंचायत चुनाव मदनपुर प्रखंड में 14 मई को 19 पंचायतों में मतदान कराया जायेगा. मतदान प्रक्रिया से संबंधित सारी तैयारी जिला प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गयी है. वहीं चुनाव से संबंधित प्रचार प्रसार गुरुवार की शाम समाप्त हो गया. प्रत्याशियों के वाहनो पर लगे झंडा, बैनर, पोस्टर हटा […]

विज्ञापन
औरंगाबाद नगर : छठा चरण का पंचायत चुनाव मदनपुर प्रखंड में 14 मई को 19 पंचायतों में मतदान कराया जायेगा. मतदान प्रक्रिया से संबंधित सारी तैयारी जिला प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गयी है. वहीं चुनाव से संबंधित प्रचार प्रसार गुरुवार की शाम समाप्त हो गया.
प्रत्याशियों के वाहनो पर लगे झंडा, बैनर, पोस्टर हटा दिये गये. अब प्रत्याशी बिना बैनर पोस्टर के घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करने में जुट गये हैं. साथ ही पैसे के बल पर वोट खरीदने की कोशिश कर रहे हैं. जिस 19 पंचायतों में वोटिंग कराया जाना है. उनमे से अधिकांश पंचायत अतिउग्रवाद प्रभावित है. इस परिस्थिति में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराना प्रशासन को किसी अग्नि परीक्षा से कम नही है. हालांकि पुलिस अधीक्षक बाबू राम अभी भी शांतिपूर्ण , निष्पक्ष व भयमुक्त चुनाव कराने का दावा कर रहे हैं.
एसपी बाबू राम ने कहा कि नक्सलियों के विरूद्ध लगातार कांबिग ऑपरेशन सीआरपीएफ, कोबरा, एसटीएफ, जिला पुलिस के जवाना द्वारा किया जा रहा है. नक्सलियों को जंगल में घेर कर रखेंगे. किसी भी सुरत में उन्हें बाहर नही आने दिया जायेगा. सुरक्षा की दृष्टिकोण से दो मतदान केन्द्र को दूसरे गांव में शिफ्ट किया गया है. इसमें बादम मतदान केन्द्र को जुडाही एवं चिरैया मतदान केन्द्र को छालीदोहर गांव में शिफ्ट किया गया है. प्रत्येक मतदान केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बलो की तैनाती की गयी है.
दांत के डॉक्टर कर रहे सामान्य रोगाें का इलाज
सदर अस्पताल की व्यवस्था की तारीफ भले ही कोई अनजान पदाधिकारी कर दे, लेकिन जो लोग यहां की व्यवस्था से वाकिफ हैं, वे ऐसा बिल्कुल नहीं करेंगे. जब जिले का सिविल सर्जन (सिविल सर्जन) संवेदनहीन हो, तो कैसे स्वास्थ्य विभाग के माथे पर कुव्यवस्था के नाम पर लगी कलंक को कैसे मिटाया जा सकता है. सीएस अपनी मूल जिम्मेवारी से मुंह चुराते रहते हैं. यही कारण है कि सदर अस्पताल समेत अन्य जिले के अन्य मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन