ड्राइविंग सीख रोजगार से जुड़ें युवा

Published at :12 May 2016 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
ड्राइविंग सीख रोजगार से जुड़ें युवा

26 प्रशिक्षणार्थियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण औरंगाबाद (सदर) :पीएनबी द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ओरा की ओर से बुधवार को मोटर वाहन प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गयी, जिसका उद्घाटन जिला परिवहन पदाधिकारी रवींद्र नाथ गुप्ता, संस्थान के निदेशक एवं ट्रेनर राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप जला कर की. इस दौरान […]

विज्ञापन
26 प्रशिक्षणार्थियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
औरंगाबाद (सदर) :पीएनबी द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ओरा की ओर से बुधवार को मोटर वाहन प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गयी, जिसका उद्घाटन जिला परिवहन पदाधिकारी रवींद्र नाथ गुप्ता, संस्थान के निदेशक एवं ट्रेनर राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप जला कर की.
इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि लोग चाहे तो हल्के मोटर वाहन की ड्राइविंग कर रोजगार से जुड़ सकते हैं. आज जानकारी के अभाव में पढ़े लिखे युवक युवतियां बेरोजगार बैठे हैं. बस उन्हें जागरूक होने की जरूरत है. जब स्वयं से आगे बढ कर किसी कार्य को नही करेंगे तब वे बेरोजगार ही साबित होंगे. सरकार द्वारा आज कई योजनाएं चलायी जा रही है. किसी न किसी क्षेत्र में लोग रोजगार पा सकते हैं.
निदेशक ने बताया कि प्रधानमंत्री मुद्राऋण योजना के अंतर्गत क्षमता के आधार पर हल्के वाहन खरीदने हेतू संस्थान की ओर से ऋण भी उपलब्ध करायी जायेगी. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण पाकर लोग रोजगार से जुड़े, ताकि आर्थिक स्थिति मजबूत हो. उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण में जिले के कुल 26 प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. इस मौके पर अजय कुमार, राजू, दीपक, विक्की, सोनू आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन