सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

Published at :11 May 2016 7:58 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

औरंगाबाद (नगर) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राज मार्ग-दो पर मंगलवार को सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गयी. देव मोड़ के समीप बाइक व एक अज्ञात वाहन के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी़ मृतक की पहचान मदनपुर […]

विज्ञापन
औरंगाबाद (नगर) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राज मार्ग-दो पर मंगलवार को सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गयी. देव मोड़ के समीप बाइक व एक अज्ञात वाहन के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी़ मृतक की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के महुआइन गांव के रामरेखा पाल के रूप में हुई है़ जानकारी के अनुसार, रामरेखा पाल औरंगाबाद से बाजार कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे. जैसे ही देव मोड़ के समीप पहुंचे एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.
इससे उनकी मौत घटना स्थल पर हो ही गयी़ मौत की सूचना स्थानीय लोगों ने मुफस्सिल थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मो सहुद अख्तर दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सड़क के किनारे पड़े शव को कब्जे में ले कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिये भेजा. इसके बाद मृतक के शरीर को परिजनों को सौंप दिया़ इधर, मौत के बाद महुआइन गांव में मातम पसर गया है़ वहीं, परिजनों की हालत रोते-रोते काफी बेहाल है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन