दिल से करें काम, नहीं तो कार्रवाई को रहें तैयार

Published at :10 May 2016 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
दिल से करें काम, नहीं तो कार्रवाई को रहें तैयार

सख्ती : पदाधिकारियों के साथ बैठक में डीएम ने दी हिदायत बैठक में विलंब से आने पर आरइओ के कार्यपालक अभियंता समेत दो लोगों से पूछा स्पष्टीकरण औरंगाबाद (नगर) : सोमवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी कंवल तनुज ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की. इस दौरान एक-एक कर विभाग द्वारा किये […]

विज्ञापन
सख्ती : पदाधिकारियों के साथ बैठक में डीएम ने दी हिदायत
बैठक में विलंब से आने पर आरइओ के कार्यपालक अभियंता समेत दो लोगों से पूछा स्पष्टीकरण
औरंगाबाद (नगर) : सोमवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी कंवल तनुज ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की. इस दौरान एक-एक कर विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की.
जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अग्निशमन विभाग में उपलब्ध चालक, फायरमैन को आग बुझाने से संबंधित प्रशिक्षण दे. ताकि अगलगी की घटना पर तत्काल काबू पाया जा सके. पांच जून से लागू होने वाले लोक शिकायत निवारण नियमावली के क्रियान्वयन पर अब तक की गयी कार्यों की समीक्षा की.
साथ ही कहा कि प्रभारी पदाधिकारी जल्द से जल्द आरटीपीएस व आइटीएम को ठीक करें. ताकि कार्य में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो सके. डीएम ने प्रखंड के वरीय पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पेंशनधारियों को अब पेंशन की राशि सीधे खाते में जाना है.
इसके लिये आधार नंबर होना जरूरी है. घर-घर जाकर सेविका आधार नंबर इकट्ठा करें ताकि समय पर कार्य को पूरा कर लिया जा सके और लाभुकों के खाते में पैसा भेजने में कोई दिक्कत नहीं हो. शराबबंदी कार्य में रुचि नहीं लेने और समय पर डाटा नहीं देने पर डीएम ने उत्पाद अधीक्षक को फटकार लगायी और चेतावनी देते हुए कहा कि ससमय रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करें .वहीं, उत्पाद विभाग के पदाधिकारी औचक जांच कर बाहर से शराब लाने व पीनेवालों पर कार्रवाई करें. इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी.
हम भी कभी औचक जांच कर सकते है. शांति समिति के पुनर्गठन पर गोपनीय पदाधिकारी को निर्देश दिया कि दोनों अनुमंडल के एसडीओ से संपर्क स्थापित कर शांति समिति का गठन करें. एनएच दो के चौड़ीकरण की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पुनपुन बराज, हमीदनगर गांव में भू-अर्जन प्रक्रिया में आ रहे अड़चन पर अविलंब कार्रवाई करने का निर्देश दिया. बालिका आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण करने का निर्देश विभाग के पदाधिकारियों को दिया.
बैठक में बिना सूचना के आरइओ दो के कार्यपालक अभियंता, नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी के अनुपस्थित रहने पर क्षोभ प्रकट करते हुए स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया. नीलाम पत्र पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि बड़े बकायेदारों की सूची बनाकर उनके विरुद्ध कार्रवाई करें. बैठक के दौरान कार्य में रुचि नहीं लेनेवाले अन्य पदाधिकारियों को भी डीएम ने जम कर फटकार लगायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन