हंगामा करते तीन शराबी गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 May 2016 8:05 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद (ग्रामीण) : शहर के ओवरब्रिज के समीप शराब के नशे में यात्रियों से उलझते व हंगामा करते तीन शराबियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. नगर थाना के दारोगा अंजय चौधरी के बयान पर धारा 53 बी बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. छोटकी सिमरा गांव के भोला सिंह, सिमरा […]
विज्ञापन
औरंगाबाद (ग्रामीण) : शहर के ओवरब्रिज के समीप शराब के नशे में यात्रियों से उलझते व हंगामा करते तीन शराबियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
नगर थाना के दारोगा अंजय चौधरी के बयान पर धारा 53 बी बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. छोटकी सिमरा गांव के भोला सिंह, सिमरा गांव के इंद्रदेव चौहान और कुसमा बसडीहा गांव के अक्षय विश्वकर्मा को आरोपित बनाया गया है.
तीनों को मेडिकल जांच के उपरांत जेल भेज दिया गया. पता चला कि तीनों आरोपित ओवरब्रिज के नीचे बोलेरो वाहन में बैठे थे और पूरी तरह शराब के नशे में धुत थे. ओवरब्रिज के समीप से गुजर रहे यात्रियों को गाली- गलौज के साथ-साथ उन पर पथराव भी कर रहे थे. इसकी सूचना पाकर नगर थाना पुलिस वहां पहुंची और तीनो को गिरफ्तार किया. इनके पास में रहे बोलेरो बीआर 26 सी 4107 को भी जब्त कर लिया गया है. थानाध्यक्ष एसके सुमन ने बताया कि हरिहरगंज से शराब पीकर औरंगाबाद में हंगामा कर रहे थे. गिरफ्तार करने के उपरांत तीनो को जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




