गड़बड़ी करनेवालों पर होगी कार्रवाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 May 2016 8:05 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद/बारुण : मंगलवार को बारुण प्रखंड की 17 पंचायतों में पंचायत चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा. चुनाव से संबंधित सारी तैयारी जिला प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गयी है, साथ ही मतदान कर्मियों, पुलिस कर्मियों व पदाधिकारियों को मतदान केंद्रों के लिए बारुण प्रखंड से रवाना कर दिया गया. सोमवार को जिलाधिकारी कंवल […]
विज्ञापन
औरंगाबाद/बारुण : मंगलवार को बारुण प्रखंड की 17 पंचायतों में पंचायत चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा. चुनाव से संबंधित सारी तैयारी जिला प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गयी है, साथ ही मतदान कर्मियों, पुलिस कर्मियों व पदाधिकारियों को मतदान केंद्रों के लिए बारुण प्रखंड से रवाना कर दिया गया.
सोमवार को जिलाधिकारी कंवल तनुज बारुण प्रखंड मुख्यालय पहुंचे, जहां मतदान करानेवाले कर्मचारियों, दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों को संबोधित करते हुये कहा कि हर हाल में पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त कराना है. इसमें किसी स्तर पर गडबडी बर्दास्त नही की जायेगी, जो भी लोग गड़बड़ी करते पकड़े जायेंगे उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी. चाहे क्यों न कर्मचारी हो या फिर अन्य लोग.
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर पूरे प्रखंड क्षेत्र में धारा 144 लागू है. एक स्थान पर चार से अधिक व्यक्ति खड़े नहीं रहेंगे. मतदान केंद्र के ईद-गिर्द भीड़ को इक्कठा नही होने दें, जो लोग बोगस वोटिंग करेंगे वैसे लोगों को अविलंब गिरफ्तार करें. यदि जो लोग बूथ पर कब्जा करने का प्रयास करते हैं वैसे लोगों को बख्से नहीं बल्कि सीधे कार्रवाई करें. साथ ही बूथ लुटेरों को जरूरत अनुसार गोली भी मार सकते हैं.
इधर, डीपीआरओ मुकेश कुमार मुकुल ने बताया कि पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिये तीन सुपर जोनल दंडाधिकारी, नौ जोनल दंडाधिकारी एवं 17 सब जोनल दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गये हैं, जो मतदान प्रक्रिया का जायजा लेंगे. इसके अलावा 8788 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है. 2581 लोगों से बांड डाउन कराया गया है, जबकि 4791 लोगों पर वारंट जारी किया गया है.
इसके अलावे छह नाका लगाया गया है, जिसमें 30 सशस्त्र बल रहंेगे, इसके अलावे 542 जिला सशस्त्र बल, 372 बिहार गृह रक्षा वाहिनी, 329 प्रशिक्षु कांस्टेबल, 109 पुरुष व 220 महिला सिपाही, 20 बीएमपी, 20 एसटीएफ, 40 सीआरपीएफ, 203 पुलिस पदाधिकारी को लगाया गया है. इसके अलावा जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है. यहां पर सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान कराया जायेगा. इसके लिये 248 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जिसमें नौ सहायक दो चलंत हैं.
पंचायत चुनाव में कुल एक लाख 26 हजार 406 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें 68803 पुरुष, 57596 महिला एवं सात तृतीय लिंग हैं. इस पंचायत चुनाव में जिला पर्षद सदस्य के लिये 20, मुखिया के लिये 241, सरपंच के लिये 92, पंचायत समिति सदस्य के लिये 159, वार्ड सदस्य के लिये 138 एवं पंच के लिये 137 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. इसके अलावे 27 वार्ड सदस्य एवं 152 पंच उम्मीदवार निर्विरोध हैं.
कंचनपुर पंचायत के वार्ड संख्या एक में वार्ड का चुनाव प्रत्याशी पुणिया देवी का निधन हो जाने के कारण नहीं कराया जायेगा. मतदान कार्य में 1092 मतदान दल, 115 पीसीपी व 67 परदानसी महिलाओं की पहचान के लिए लगाया गया है. वहीं, मतदान केंद्र संख्या 147,148 मध्य विद्यालय बारुण को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है. यहां पर लाइव वेबकास्टिंग कराया जायेगा. इस मौके पर डीपीआरओ जनार्दन प्रसाद अग्रवाल, एसडीओ सुरेंद्र प्रसाद, एसडीपीओ पीएन साहू, ऑब्जर्वर किशोर पासवान, बीडीओ धनंजय कुमार, वरीय उपसमाहर्ता सुधीर कुमार झा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
गड़बड़ी होने पर यहां करें संपर्क
यदि पंचायत चुनाव में किसी व्यक्ति द्वारा गड़बड़ी की जा रही है या फिर बूथ पर कब्जा की जा रही है तो इसकी शिकायत इस नंबर पर दर्ज करा सकते हैं. नियंत्रण कक्ष- 06186-222120, जिलाधिकारी 9473191261, एसपी 9431822974, डीडीसी 9431818354, एसडीओ 9473191263, एसडीपीओ 9431800106, बारुण थाना 9431822233, जम्होर थाना 9431822252, रिसियप थाना 9431822250 के अलावा प्रभात खबर के इन नंबरों 9431408668, 9801570821,9431259044,9162304019, 9934783746 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




