जिंदा जली वृद्ध महिला

औरंगाबाद/नवीनगर : नवीनगर थाना क्षेत्र के बतसोवा गांव में धर्मदेव यादव के घर में लगी आग ने सब कुछ बरबाद कर दिया. धर्मदेव यादव की 65 वर्षीय पत्नी दुखनी देवी जिंदा जल गयी. मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की मध्य रात में धर्मदेव अपने पूरे परिवार के साथ खाना खाकर सो गया थे. रात में […]
औरंगाबाद/नवीनगर : नवीनगर थाना क्षेत्र के बतसोवा गांव में धर्मदेव यादव के घर में लगी आग ने सब कुछ बरबाद कर दिया. धर्मदेव यादव की 65 वर्षीय पत्नी दुखनी देवी जिंदा जल गयी. मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की मध्य रात में धर्मदेव अपने पूरे परिवार के साथ खाना खाकर सो गया थे. रात में घर में जलती ढिबरी अचानक गिर पड़ी. ढिबरी की आग पूरे घर में फैल गयी.
जैसे ही घर के लोगों ने आग देखा, वैसे ही घर से भागना शुरू कर दिये. गृहस्वामी सहित पूरे परिजन घर से निकल गये. लेकिन, दुखनी देवी घर में ही रह गयी. परिजनों को महिला का ख्याल नहीं रहा. जब घर पूरी तरह आग की चपेट में आ गयी और दुखनी देवी को परिजनों ने अपने पास नहीं देखा, तो उन्हें होश आया. तब तक काफी देर हो चुकी थी. परिजनों व ग्रामीणों के सामने दुखनी देवी की मौत आग से जल कर हो गयी. हालांकि, ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी. नवीनगर व एनटीपीसी खैरा थाना से दो दमकल आग बुझाने पहुंची थी. लेकिन, तब तक हजारों का नुकसान हो चुका था.
घटना की सूचना पाकर इंस्पेक्टर चंद्र कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष आशीष साह, अंचल अधिकारी राणा अक्षय प्रताप सिंह पहुंचे और मामले की छानबीन की. अंचल अधिकारी ने बताया कि फिलहाल पीड़ित परिवार को 98 सौ रुपये तत्काल राहत के लिए दिये गये. जिलाधिकारी का निर्देश मिलने के बाद सरकारी मुआवजा व अन्य सहायता देने की कार्रवाई होगी.
अब तक 17 लोगों की हो चुकी है मौत
औरंगाबाद जिले में आग ने भारी तबाही मचायी है. सिर्फ अप्रैल माह में 17 लोगों की मौत आग से जल कर हुई है. दाउदनगर के तरार हरी बिगहा में 13, गोह के घेजना गांव में तीन और नवीनगर के बतसोवा में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




