103 बोतल विदेशी शराब के साथ बस कंडक्टर गिरफ्तार

Published at :30 Apr 2016 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
103 बोतल विदेशी शराब के साथ बस कंडक्टर गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने की छापेमारी औरंगाबाद (नगर) : शुक्रवार की सुबह उत्पाद विभाग की टीम ने नगर थाना क्षेत्र के जामा मसजिद के पास छापेमारी कर बस की छत पर रखी गयी 103 बोतल विदेशी शराबको बरामद की. साथ ही बस के कंडक्टर प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर […]

विज्ञापन
गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने की छापेमारी
औरंगाबाद (नगर) : शुक्रवार की सुबह उत्पाद विभाग की टीम ने नगर थाना क्षेत्र के जामा मसजिद के पास छापेमारी कर बस की छत पर रखी गयी 103 बोतल विदेशी शराबको बरामद की. साथ ही बस के कंडक्टर प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया.उत्पाद विभाग के इस्पेक्टर सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि रांची से औरंगाबाद वाया आरा जाने वाली बबुआन बस जेएच 22ए-3921 पर अवैध रूप से शराब लाये जाने की सूचना मिली थी. इसी के आधार पर बस को चिहिंत किया गया. जैसे ही बस औरंगाबाद शहर के जामा मसजिद के पास रूकी, वैसे ही छापेमारी की गयी. जांच के दौरान बस की छत पर छिपा कर रखी गयी 103 बोतल विदेशी शराब बरामद की गयी. वहीं, कंडक्टर को भी गिरफ्तार कर लिया गया.
पूछताछ के दौरान बस कंडक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि इस शराब को आरा में बेचना था. इस्पेक्टर ने बताया कि जो लोग बाहर से शराब लाकर बेचते हैं व पी रहे हैं. वे लोग सावधान हो जायें. उत्पाद विभाग की नजर आप सभी पर है़ लगातार जिले में छापेमारी की जा रही है़ अब तक दर्जनों लोग पकड़े गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन