दबंगों की मंशा फेल, शांतिपूर्ण हुआ मतदान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Apr 2016 1:59 AM (IST)
विज्ञापन

डीएम व एसपी घूम-घूम कर बूथों का लेते रहे जायजा औरंगाबाद (नगर) : दूसरे चरण के पंचायत चुनाव में लोगों का डर सता रहा था कि दबंग प्रवृत्ति के लोग बूथों पर कब्जा कर अपने पक्ष में वोट करने के लिए मतदाताओं को मजबूर करेंगे. लेकिन, ऐसा कुछ नहीं हुआ. दाउदनगर व हसपुरा प्रखंड़ में […]
विज्ञापन
डीएम व एसपी घूम-घूम कर बूथों का लेते रहे जायजा
औरंगाबाद (नगर) : दूसरे चरण के पंचायत चुनाव में लोगों का डर सता रहा था कि दबंग प्रवृत्ति के लोग बूथों पर कब्जा कर अपने पक्ष में वोट करने के लिए मतदाताओं को मजबूर करेंगे. लेकिन, ऐसा कुछ नहीं हुआ. दाउदनगर व हसपुरा प्रखंड़ में दूसरा चरण का पंचायत चुनाव शांति पूर्वक संपन्न हो गया़ चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने के पीछे का कारण है कि जिलाधिकारी कंवल तनुज व पुलिस अधीक्षक बाबू राम लगातार बूथों का जायजा लेते रहे.
दोनों पदाधिकारियों का कहना है कि जो लोग पंचायत चुनाव में बाधा उत्पन्न करेगें उन्हें किसी भी सुरत में बख्शा नही जायेगा़ बल्कि जेल की हवा खानी पड़ेगी़ जैसे ही दाउदनगर व हसपुरा प्रखंड़ में मतदान शुरू हुआ वैसे ही दोनों पदाधिकारी बूथों का जायजा लेने के लिए निकल पड़े़ दोनों प्रखड़ों के सभी बूथों का निरीक्षण किया़ बताते चलें कि प्रथम चरण के चुनाव में कुछ लोगों ने गोह प्रखंड़ के शेखपुरा गांव के दो बूथों पर कब्जा कर अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट डाल दिया था.
लेकिन डीएम और एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 22 लोगों के गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था़ इसी का परिणाम हुआ की जो लोग बूथ लुटने की मंशा बना रखे थे उनकी मंशा पर प्रशासन ने पानी फेर कर रख दिया और वोट शांतिपूर्वक संपन्न हो गया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




