वोट देने से रोकने पर दो पक्षों में मारपीट, चार लोग घायल

चेनारी : प्रखंड के देहरिया पंचायत के बूथ संख्या 43 पर दोपहर बाद मतदान करने से रोकने पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इसमें 4 लोग घायल हो गये. सभी घायलों को चेनारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया है. हालांकि, किसी पक्ष द्वारा अभी तक प्राथमिकी दर्ज कराने […]
चेनारी : प्रखंड के देहरिया पंचायत के बूथ संख्या 43 पर दोपहर बाद मतदान करने से रोकने पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इसमें 4 लोग घायल हो गये. सभी घायलों को चेनारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया है. हालांकि, किसी पक्ष द्वारा अभी तक प्राथमिकी दर्ज कराने की कोई सूचना नहीं है. इस मामले पर चेनारी थाना अध्यक्ष मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गयी. मगर बात नहीं हो सकी.
घायलों मेे वीरेंद्र तिवारी, आलोक मिश्रा, अनिल तिवारी, वीरेंद्र मिश्रा सभी घायल हो गये. विवाद के बाद गांव में काफी तनाव देखा जा रहा है. सासाराम डीएसपी आलोक रंजन ने कहा कि इस मामले की जांच कर तत्काल उचित करवाई पुलिस द्वारा की जायेगी. दोषियों को हर हाल में बख्शा नहीं जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




