युवती के अपहरण के मामले में महिला सहित पांच गिरफ्तार

Published at :28 Apr 2016 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
युवती के अपहरण के मामले में महिला सहित पांच गिरफ्तार

सभी आरोपित भेजे गये जेल औरंगाबाद (ग्रामीण) : शहर से दो दिन पहले अपहृत युवती के मामले में पुलिसकर्मियों ने पांच अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है. इसमें एक महिला भी शामिल है. सभी आरोपितों की गिरफ्तारी नगर थाने के पुलिसकर्मियों ने गया व झारखंड के डाल्टेनगंज […]

विज्ञापन
सभी आरोपित भेजे गये जेल
औरंगाबाद (ग्रामीण) : शहर से दो दिन पहले अपहृत युवती के मामले में पुलिसकर्मियों ने पांच अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है. इसमें एक महिला भी शामिल है. सभी आरोपितों की गिरफ्तारी नगर थाने के पुलिसकर्मियों ने गया व झारखंड के डाल्टेनगंज से की है.
जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल को क्लब रोड से अपहृत युवती के चाचा ने नगर थाने में शिकायत दर्ज करायी. अंबा थाना क्षेत्र के सतबहिनी मंदिर के पास रहने वाले अनिल कुमार पर अपनी भतीजी का अपहरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी. नगर थाने के पुलिसकर्मियों ने इस मामले का खुलासे के लिए एक टीम गठित की व मोबाइल लोकेशन के आधार पर गया व पलामू जिले से पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधियों में पलामू जिले के चैनपुर थाने के शाहपुर गांव के नीतिन कुमार, पड़वा थाने के बटसारा गांव का राहुल कुमार, कंदाखाड़ थाने के हमीदनगर का राकेश कुमार उर्फ बाडू, कंदाखाड़ की ही सबीता देवी व गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के सुजी निवासी मुकेश कुमार उर्फ मुकेश विश्वकर्मा शामिल हैं.
नगर थानाध्यक्ष एसके सुमन ने बताया कि सभी आरोपितों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है. इधर, पता चला है कि अपहृत युवती के मामले में पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामला प्रेम-प्रसंग का भी आ रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन