युवक की मौत, दो घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Apr 2016 7:41 AM (IST)
विज्ञापन

हादसा. बारुण रेलवे क्रॉसिंग पुल पर पत्थर से टकरायी बाइक औरंगाबाद ग्रामीण : राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर बारुण थाना क्षेत्र की रेलवे क्राॅसिंग पुल पर पत्थर से टकरा कर एक तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस हादसे में बाइक पर सवार 20 वर्षीय रोहित कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि धीरेंद्र कुमार […]
विज्ञापन
हादसा. बारुण रेलवे क्रॉसिंग पुल पर पत्थर से टकरायी बाइक
औरंगाबाद ग्रामीण : राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर बारुण थाना क्षेत्र की रेलवे क्राॅसिंग पुल पर पत्थर से टकरा कर एक तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस हादसे में बाइक पर सवार 20 वर्षीय रोहित कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि धीरेंद्र कुमार व विकास कुमार जख्मी हो गये. घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेजा गया. मृत रोहित औरंगाबाद शहर के टिकरी मुहल्ला निवासी सत्येंद्र यादव का पुत्र था.
जानकारी के अनुसार, रोहित अपनी फुफेरी बहन के तिलक समारोह में शामिल होने रोहतास जिले के चकिया करवंदिया गया था.
तिलक समारोह संपन्न होने के बाद पल्सर नामक बाइक से अपने फुफेरे भाई धीरेंद्र व चचेरा भाई विकास के साथ मंगलवार की अहले सुबह घर लौट रहा था. सुबह करीब साढ़े पांच बजे बारुण रेलवे क्रॉसिंग पुल पर सड़क के बीच में रखे एक बड़े पत्थर से बाइक टकरा गयी, जिससे तीनों युवक गिर पड़े. सिर में अधिक चोट लगने के कारण रोहित की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि धीरेंद्र व विकास जख्मी हो गये. हालांकि, परिजनों का कहना है कि पत्थर से टकरा कर बाइक से गिरा रोहित एक ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गयी.
इधर, सूचना पर पुलिसबल के साथ बारुण थाने के दारोगा अभय शंकर घटनास्थल पर पहुंचे और रोहित के शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेजा. जैसे ही रोहित का शव सदर अस्पताल पहुंचा, परिजनों के चीत्कार से पूरा अस्पताल परिसर दहल उठा. घर में शादी का माहौल था, जो मातम में बदल गया. हर कोई अपनी-अपनी किस्मत को कोस रहा था.
रोहित की मां, बहन व अन्य परिजनों की हालत रो-रो कर बदतर हो गयी थी. पता चला है कि रोहित के पिता सत्येंद्र यादव गया में आपूर्ति पदाधिकारी का वाहन चलाते हैं. सत्येंद्र यादव के तीन संतानों में रोहित बड़ा था. इंटर की पढ़ाई पास कर आगे पढ़ने के लिए बाहर जाने की तैयारी कर रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




