ऋण नहीं चुकाने पर फैक्टरी सील
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Apr 2016 7:40 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद नगर : ऋण नहीं चुकाने पर औरंगाबाद शहर के फार्म एरिया स्थित बियाडा इंडस्ट्रीयल एरिया में चल रहे अमन फूड इंडस्ट्रीज को पंजाब नेशनल बैैंक के अधिकारियों ने दंडाधिकारी व पुलिस के समक्ष सील कर दिया. जानकारी के अनुसार, अमन फूड इंडस्ट्रीज के संचालक मोहम्मद कलीमुद्दीन ने वर्ष 2011 में सूक्ष्म लघु व मध्यम […]
विज्ञापन
औरंगाबाद नगर : ऋण नहीं चुकाने पर औरंगाबाद शहर के फार्म एरिया स्थित बियाडा इंडस्ट्रीयल एरिया में चल रहे अमन फूड इंडस्ट्रीज को पंजाब नेशनल बैैंक के अधिकारियों ने दंडाधिकारी व पुलिस के समक्ष सील कर दिया.
जानकारी के अनुसार, अमन फूड इंडस्ट्रीज के संचालक मोहम्मद कलीमुद्दीन ने वर्ष 2011 में सूक्ष्म लघु व मध्यम उद्यम के लिए पीएनबी से 44 लाख 75 हजार रुपये का ऋण लिया था. ऋण चुकाने के लिए कलीमुद्दीन ने बैंक में सीसी व टर्म लोन के लिए दो खाते खुलवाये थे. फैक्टरी खोलने के बाद कलीमुद्दीन ने कभी भी समय पर ऋण की राशि का भुगतान नहीं किया.
ऋण बढ़ते-बढ़ते 50 लाख 78 हजार 732 रुपये तक पहुंच गया. बैंक ने ऋण चुकाने के लिए कई बार नोटिस दिया, लेकिन कलीमुद्दीन ने न तो कोई संतोषजनक जवाब दिया और न ही बैंक में ऋण जमा किया. कलीमुद्दीन ने फैक्टरी को भी बंद कर दिया. इसके बाद बैंक अधिकारियों ने डीएम व एसपी को फैक्टरी सील करने के लिए आवेदन दिया.
दोनों अधिकारियों ने दंडाधिकारी के रूप में सदर बीडीओ अजय कुमार प्रिंस व मुफस्सिल थाने की पुलिस को उपलब्ध कराया. इसके बाद दंडाधिकारी व पुलिसबल के साथ पीएनबी के अधिकारी बीके शर्मा फैक्टरी पहुंचे और उसे सील कर दिया. इधर, बैंक व प्रशासनिक अधिकारियों को फैक्टरी पहुंचते देख मोहम्मद कलीमुद्दीन ने अपने छोटे-छोटे चार बच्चों को छोड़ कर फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




