अंतिम दिन 367 प्रत्याशियों ने भरे परचे

Published at :12 Apr 2016 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
अंतिम दिन 367 प्रत्याशियों ने भरे परचे

अंबा (औरंगाबाद) : पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को कुटुंबा प्रखंड से कुल 367 प्रत्याशियों का नामांकन हुआ, जिसमें 173 पुरुष व 194 महिला प्रत्याशी शामिल हैं. बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि मुखिया पद के लिए 34 पुरुष व 35 महिला, सरपंच के लिए 15 पुरुष व 12 महिला, पंचायत […]

विज्ञापन
अंबा (औरंगाबाद) : पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को कुटुंबा प्रखंड से कुल 367 प्रत्याशियों का नामांकन हुआ, जिसमें 173 पुरुष व 194 महिला प्रत्याशी शामिल हैं.
बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि मुखिया पद के लिए 34 पुरुष व 35 महिला, सरपंच के लिए 15 पुरुष व 12 महिला, पंचायत समिति के लिए 21 पुरुष व 19 महिला, वार्ड सदस्य के लिए 61 पुरुष व 73 महिला व पंच के लिए 42 पुरुष व 55 महिलाओं ने अपनी उम्मीदवारी जताई. जानकारी के अनुसार, मुखिया पद के लिए अंबा पंचायत से उपप्रमुख की पत्नी रूनी देवी, प्रियंका कुमारी, दधपा पंचायत से कुसुम देवी, घेउरा पंचायत से मुखिया सुरेश राम की पत्नी कलावती देवी, तेलहारा मुखिया सत्यनारायण शर्मा की पत्नी तिलेश्वरी देवी, रिसियप से उमा देवी संडा से साबीर आलम, बैरांव से शंकर तिवारी, अंबिका सिंह व रामधीरज राय ,भरौंधा से गीता देवी, डुमरी से विशाल राज, अशोक सिंह, व रामाश्रय सिंह की पत्नी पुष्पा देवी, सूही से प्रमुख सुदेश्वर कुमार, विश्वनाथ सिंह, धनंजय सिंह व योगेन्द्र सिंह कुटुंबा से हेमलता देवी, जगदीशपुर से मुखिया रानी सिंह, पिपरा बगाही से उपेंद्र सिंह व उषा देवी, कर्मा बसंतपुर से अंजू सिंह समेत अन्य प्रत्याशियों ने नामांकन किया.
पंचायत समिति पद के लिए रिसियप से सविता देवी व शांति देवी, जगदीशपुर से उषा देवी, कुटुंबा से चुनमुन कुमार सिंह, बैरांव से अरूण सिंह, भरौंधा से सरस्वती देवी, डुमरा से कौशल्या देवी, तेलहारा से बैजनाथ ठाकुर, मो सतार व सदेश्वर सिंह, सरपंच पद के लिए जगदीशपुर से पूर्व सरपंच मनोज कुमार मिश्रा, कुटुंबा से उषा देवी, पूजा सिंह, मटपा से प्रसाद रजवार, बलिया से सुनीता देवी, सूही से अर्जुन कुमार, प्रसिद्ध सिंह व गोविंद सिंह आदि ने नामांकन किया.
प्रमुख ने मुखिया पद के लिए किया नामांकन
कुटुंबा प्रमुख सुदेश्वर कुमार ने सोमवार को सूही पंचायत से मुखिया पद के लिए नामांकन किया. इसके पहले उनकी पत्नी कुसुम देवी ने पहले ही दिन अपना नांमाकन किया था. प्रमुख के नामांकन के बाद ऐसा माना जा रहा है कि उनकी पत्नी नामांकन वापस लेंगी. प्रमुख का सीट पिछड़ा के लिए आरक्षित होने के बाद उन्होंने मुखिया की ओर रूख किया है. इधर उपप्रमुख मंटू सिंह की पत्नी रूनी देवी ने भी अंबा पंचायत से सोमवार को नांमाकन किया.
पिपरा बगाही पंचायत की मुखिया उषा देवी ने सोमवार को अपने पति के उपेंद्र सिंह के साथ नांमाकन किया. एक ही पंचायत से एक ही पद के लिए पति-पत्नी दोनों का नामांकन करना अटपटा है. ऐसा माना जा रहा है कि दोनों में से एक अपना नाम वापस लेगा.
पंचायत के विकास का लिया संकल्प
डुमरी पंचायत की मुखिया प्रत्याशी पुष्पा देवी ने कहा कि पंचायत के विकास के लिए वह संकल्पित हैं. जनता का प्यार व आशीर्वाद मिल रहा है.
सूही को बनाऊंगा आदर्श पंचायत : विश्वनाथ
सूही पंचायत के मुखिया प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह ने नामांकन परचा भरने के बाद कहा कि सूही को आदर्श पंचायत बनाने के लिए वह संकल्पित हैं. क्षेत्र की जनता का भरपूर साथ मिल रहा है. फिलहाल उनकी पुत्रवधु निकू देवी सूही की पंस सदस्य ंहै.
अंतिम दिन पंच के लिए रिकाॅर्ड नामांकन
नामांकन के अंतिम दिन ग्राम कचहरी के पद के लिए रिकार्ड नामांकन हुआ. अंतिम दिन पंच सदस्य के लिए 42 महिला व 55 पुरुषों ने नामांकन किये. इसके पहले शनिवार तक 204 प्रत्याशियों ने नामांकन किये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन