शक्षिकों ने ली शराब न पीने की शपथ

Published at :08 Apr 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
शक्षिकों ने ली शराब न पीने की शपथ

शिक्षकों ने ली शराब न पीने की शपथफोटो नंबर-2 – शराब न पीने का शपथ लेते शिक्षक व शिक्षिकाएं.बारुण (औरंगाबाद). प्रखंड कार्यालय के परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी धनंजय कुमार व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने शराब न पीने की शपथ ली. शराब निषेध के […]

विज्ञापन

शिक्षकों ने ली शराब न पीने की शपथफोटो नंबर-2 – शराब न पीने का शपथ लेते शिक्षक व शिक्षिकाएं.बारुण (औरंगाबाद). प्रखंड कार्यालय के परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी धनंजय कुमार व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने शराब न पीने की शपथ ली. शराब निषेध के लिए रैली का अयोजन किया गया. शपथ ग्रहण के दौरान सभी शिक्षकों ने पदाधिकारियों के समक्ष शराब न पीने व न पीने देने की बात कही. यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. सभी शिक्षकों ने बारुण के विभिन्न गांवों व टोलों में जाकर शराब निषेध के लिए नारेबाजी की और शराब नहीं पीने के लिए प्रेरित किया. इस मौके पर प्रखंड साधनसेवी विनय कुमार सिंह, रविशंकर सिंह व मध्याह्न भोजन प्रभारी प्रभाकर सिंह सहित अन्य कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन