अवैध स्पिरीट के साथ शराब कारोबारी गिरफ्तार

Published at :26 Mar 2016 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध स्पिरीट के साथ शराब कारोबारी गिरफ्तार

210 लीटर अवैध स्पिरीट, शराब बनाने के उपकरण, सात जार व भारी संख्या में देसी शराब के रैपर बरामद औरंगाबाद (नगर) : कुटुंबा थाने की पुलिस ने जमुआ गांव में छापेमारी कर एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया और 210 लीटर अवैध स्पिरीट, शराब बनाने के उपकरण, सात जार व भारी संख्या में देसी शराब […]

विज्ञापन
210 लीटर अवैध स्पिरीट, शराब बनाने के उपकरण, सात जार व भारी संख्या में देसी शराब के रैपर बरामद
औरंगाबाद (नगर) : कुटुंबा थाने की पुलिस ने जमुआ गांव में छापेमारी कर एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया और 210 लीटर अवैध स्पिरीट, शराब बनाने के उपकरण, सात जार व भारी संख्या में देसी शराब के रैपर बरामद किये. यह जानकारी शुक्रवार को एसपी बाबू राम ने प्रेसवार्ता में दी.
एसपी ने बताया कि जमुआ गांव में अवैध शराब निर्माण की सूचना पर कुटुंबा थानाध्यक्ष सुभाष राय व दारोगा विजय कुमार को पुलिसबल के साथ भेजा गया. इस दौरान शराब कारोबारी ज्वाला सिंह को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के क्रम में बताया कि उसके बड़े भाई विकास सिंह वर्षों से शराब का निर्माण करते हैं. अच्छी आमदनी होने के कारण वह भी शराब बनाने के कारोबार में जुट गया.
एसपी ने बताया कि शराब भट्ठी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है. साथ ही, कुटुंबा थाना कांड संख्या 25/16, धारा 272,273 भादवि व 47 (ए) के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पूर्व में विकास सिंह के खिलाफ भी कुटुंबा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. उस दौरान साढ़े तीन सौ लीटर अवैध स्पिरीट बरामद की गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन