शराबमुक्त बिहार के लिए किया जागरूक

Published at :20 Mar 2016 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
शराबमुक्त बिहार के लिए किया जागरूक

औरंगाबाद (नगर) : शराबबंदी को लेकर शहर के अनुग्रह मध्य विद्यालय से शनिवार को एक जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली को जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार सिन्हा व साक्षरता कार्यक्रम पदाधिकारी देवनारायण पंडित ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. साक्षरता मिशन के जिला सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी, प्रखंड साक्षरता सचिव राजबहादुर सिंह के अलावा बड़ी […]

विज्ञापन
औरंगाबाद (नगर) : शराबबंदी को लेकर शहर के अनुग्रह मध्य विद्यालय से शनिवार को एक जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली को जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार सिन्हा व साक्षरता कार्यक्रम पदाधिकारी देवनारायण पंडित ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. साक्षरता मिशन के जिला सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी, प्रखंड साक्षरता सचिव राजबहादुर सिंह के अलावा बड़ी संख्या में टोलासेवक व तालीमी मरकज उपस्थित थे.
रैली में टोलासेवक व तालिमी मरकजों ने बिहार की महिला करे पुकार, शराबमुक्त हो मेरा बिहार का नारा दिया. रैली शहर के विभिन्न मार्गों को होते हुए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया.
उधर, मध निषेध अभियान के तहत राजा जगन्नाथ उच्च विद्यालय, देव से भी एक जागरूकता रैली निकाली गयी. बीडीओ, प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक यशवंत कुमार, केआरपी कालिका सिंह व थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया.
रैली में शामिल लोगों ने नारे लगा कर लोगों को शराबबंदी के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया. रैली पूरे देव बाजार का भ्रमण कर वापस विद्यालय लौट गयी. इस मौके पर मो. युनूस अंसारी, वीरेंद्र प्रसाद, श्रीकांत मिश्रा, संजय कुमार, धनंजय कुमार, जयपाल, नीतू, लालमोहन व संतोष सहित आदि उपस्थित थे.इधर, इंस्टीट्यूशन फॉर कम्यूनिटी डेवलपमेंट की तरफ से देव प्रखंड के खडिहा गांव में नशामुक्ति अभियान के तहत एक रैली निकाली गयी, जिसमें लोगों को शराबबंदी के प्रति प्रेरित किया. रैली में संस्था के सचिव ललन सिंह, रामेश्वर सिंह व यशवंत कुमार सिंह आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन