विस्फोट में बाल-बाल बचे जवान, कुत्ते की मौत

Published at :16 Feb 2016 1:39 AM (IST)
विज्ञापन
विस्फोट में बाल-बाल बचे जवान, कुत्ते की मौत

औरंगाबाद (ग्रामीण) : अति नक्सल प्रभावित ढिबरा थाना क्षेत्र के ढाबी गांव के समीप सर्च अभियान में लगे पुलिस के जवान एक बम विस्फोट की घटना में बाल -बाल बच गये. इस घटना में एक कुत्ते की मौत हो गयी. घटना सोमवार की है. बताया जाता है कि एक कुत्ता सीआरपीएफ कैंप भलुआरी में ही […]

विज्ञापन
औरंगाबाद (ग्रामीण) : अति नक्सल प्रभावित ढिबरा थाना क्षेत्र के ढाबी गांव के समीप सर्च अभियान में लगे पुलिस के जवान एक बम विस्फोट की घटना में बाल -बाल बच गये. इस घटना में एक कुत्ते की मौत हो गयी. घटना सोमवार की है. बताया जाता है कि एक कुत्ता सीआरपीएफ कैंप भलुआरी में ही रहता था. बम किसने लगाया यह स्पष्ट नहीं हो सका है.
पुलिस के पदाधिकारी भी कुछ भी कहने से परहेज करते रहे. पुलिस के एक पदाधिकारी ने बताया कि जंगली सूअरों को मारने के लिए बम लगाया गया था. इधर, पता चला है कि जिस वक्त विस्फोट हुई उस वक्त पुलिस के जवान सर्च अभियान में लगे थे. जवानों से कुछ ही दूरी पर अचानक विस्फोट हुआ. इससे जवानों में हड़कंप मच गया. फिलहाल ढिबरा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार मामले की छानबीन कर रहे है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन