मोटर पार्ट्स पर बढ़े टैक्स का विरोध

Published at :10 Feb 2016 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
मोटर पार्ट्स पर बढ़े टैक्स का विरोध

औरंगाबाद (नगर) : दोपहिया व तीनपहिया वाहनों के पार्ट्स पर टैक्स बढ़ाये जाने के विरोध में मंगलवार को मैकेनिकों व मोटर पार्ट्स दुकानदारों ने प्रदर्शन किया और अपनी-अपनी दुकानें बंद रखीं. मैकेनिकों व मोटर पार्ट्स दुकानदारों ने शहर के गांधी मैदान से विरोध मार्च निकाला और धर्मशाला चौक व महावीर मंदिर चौक होते हुए रमेश […]

विज्ञापन
औरंगाबाद (नगर) : दोपहिया व तीनपहिया वाहनों के पार्ट्स पर टैक्स बढ़ाये जाने के विरोध में मंगलवार को मैकेनिकों व मोटर पार्ट्स दुकानदारों ने प्रदर्शन किया और अपनी-अपनी दुकानें बंद रखीं. मैकेनिकों व मोटर पार्ट्स दुकानदारों ने शहर के गांधी मैदान से विरोध मार्च निकाला और धर्मशाला चौक व महावीर मंदिर चौक होते हुए रमेश चौक पहुंचे, जहां राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. साथ ही, टायर जला कर सड़क पर आवागमन भी बाधित किया. प्रदर्शन कर रहे बाइक मैकेनिकों व मोटर पार्ट्स दुकानदारों में उदय कुमार, मृत्युंजय सिंह, नरेन्द्र कुमार, मो. कफील, नरेंद्र कुमार व संजय बनारसी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा हर सामान पर टैक्स बढ़ाया जा रहा है. इससे आम लोग पीस रहे हैं.
अब तो दोपहिया व तीनपहिया वाहनो के पार्ट्स पर भी टैक्स बढ़ा दिया गया. इससे लोगों की जेब पर और अधिक भार पड़ेगा. मो. कफील ने बताया कि राज्य सरकार की यह नीति गलत है. इससे राज्य की जनता को नुकसान ही होगी. राज्य सरकार तो गरीबों के हितैषी थी, लेेकिन उसके द्वारा इस तरह के कदम क्यों उठाया जा रहे हैं, पता नही.
मोटर पार्ट्स पर टैक्स बढ़ाने से छोटे दुकानदारों को अधिक परेशानी होगी. संघ के अध्यक्ष उदय कुमार व सचिव मृत्युंजय सिंह ने बताया कि राज्य सरकार अगर मोटर पार्ट्स पर बढ़ाये गये टैक्सों को वापस नहीं लेती है, तो चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. विक्रेताओं ने कहा कि दोपहिया व तीनपहिया वाहन के पार्ट्स पर टैक्स को बढ़ने से लोगों में नाराजगी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन