पठानकोट में मारे गये जवानों को दी श्रद्धांजलि

पठानकोट में मारे गये जवानों को दी श्रद्धांजलिमदनपुर (औरंगाबाद).मदनपुर प्रखंड मुख्यालय के धर्मशाला प्रांगण में पठानकोट में मारे गये छह जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी. श्रद्धांजलि सभा में भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण, अखंड दीप प्रज्वलित कर दो मिनट का मौन रख कर शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना […]
पठानकोट में मारे गये जवानों को दी श्रद्धांजलिमदनपुर (औरंगाबाद).मदनपुर प्रखंड मुख्यालय के धर्मशाला प्रांगण में पठानकोट में मारे गये छह जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी. श्रद्धांजलि सभा में भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण, अखंड दीप प्रज्वलित कर दो मिनट का मौन रख कर शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी. कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, स्थानीय नागरिक ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम में विहिप के आजीवन हीत चिंतक जितेंद्र सिंह ने कहा कि पठानकोट में भारत माता की रक्षा करने में वीर गति को प्राप्त हुए छह शहीदों को पूरा भारत आज सलाम करता है. जिलाध्यक्ष अंबिका सिंह चौहान ने कहा कि राष्ट्र के लिए अपने प्राणों की बाजी लगाने वाले भारत के सच्चे सपूत हैं. हमें इनके सम्मान में तथा इनके परिवार के लिए जो भी कुरबानी देनी होगी हम तैयार हैं. कार्यक्रम में बजरंग दल के वीरेंद्र, दिलीप कुमार, विहिप के सूबेदार पासवान, डाॅ संत प्रसाद,जितेंद्र सिंह,अमरेंद्र सिंह, अजीत मिश्रा, देव नारायण प्रजापत, जय शंकर शर्मा, एकल विद्यालय के भैया व बहने, श्याम किशोर भारती व अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










